फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   A labourer get beaten till death in Barabanki.

मोबाइल चोरी के शक पर मजदूर को लाठियों से पीट मार डाला!

Thu, 09 Apr 2015 10:57 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सतरिख (बाराबंकी)
ब्यूरो/अमर उजाला, सतरिख (बाराबंकी) Updated Thu, 09 Apr 2015 10:57 PM IST
विज्ञापन
A labourer get beaten till death in Barabanki.

सतरिख क्षेत्र में ईंट-भट्ठा के मजदूर पर मोबाइल चोरी का आरोप लगाते हुए लाठियों से इतना पीटा गया कि उसकी मौत हो गई। विरोध करने पर अन्य मजदूरों की भी पिटाई की गई। इस घटना में 12 मजदूर घायल हुए हैं।

विज्ञापन


घटना की जानकारी पर एएसपी ने घटनास्थल पहुंचकर पड़ताल की और कार्रवाई के निर्देश दिए। मृतक व घायल मजदूर छत्तीसगढ़ प्रांत के रहने वाले हैं।

सतरिख क्षेत्र में मनेरा गांव पास स्थित ईंट भट्ठा पर काम करने वाले मजदूर उत्तम (25) पुत्र सुखलाल निवासी ग्राम रिहानी थाना शिवरीनरायन जिला जानकीचापा, छत्तीसगढ़ की मोबाइल चोरी के शक में भट्ठे पर ही ट्रैक्टर चलाने वाले लोधपुरवा, सतरिख निवासी प्रदीप व उसके साथियों ने लाठी-डंडों से जमकर पिटाई कर दी।
विज्ञापन


अन्य मजदूरों ने विरोध किया तो हमलावरों ने उन्हें भी मारा पीटा। महिला मजदूरों को भी नहीं बख्शा। इस घटना में उत्तम की मौके पर ही मौत हो गई।

साथी मजदूर भी अस्पताल में भर्ती

A labourer get beaten till death in Barabanki.

लाठी-डंडों के हमले में भट्ठे पर काम करने वाले उत्तम के साथी रूकमणि (30), दीपिका (32), प्रिया (25), अंजू (28), गीता (32), ज्योति (25), बिंदा (28), कुमारी (30), नेहरू (35), सोनू (32), गंगाबाई (32) व सुनील (30) घायल हो गए। इन सभी घायलों का सतरिख सीएचसी में इलाज करवाया गया है। मजदूर की मौत के बाद हमलावर मौके से भाग निकले।

मजदूर मनीराम का कहना है कि उसके भाई उत्तम को बेवजह मारा पीटा गया जिससे उसकी मौत हो गई। वारदात की सूचना पर घटनास्थल पहुंचे एएसपी कुलदीप नारायण ने जायजा लिया।

एसओ अशोक कुमार के मुताबिक घटना के संबंध में मृतक के चचेरे भाई गणेश की तहरीर पर प्रदीप व उसके छोटे भाई छबीले व 12 अज्ञात लोगों के खिलाफ गैर इरादतन हत्या की रिपोर्ट दर्ज की गई है।

मामले पर एएसपी कुलदीप नारायण का कहना है‌ कि सतिरख क्षेत्र में मनेरा गांव के ईंट भट्ठे पर मोबाइल चोरी के आरोप में एक मजदूर की लाठी डंडो से पीटकर हत्या की गई है। इस घटना में कई अन्य मजदूर चोटिल हुए हैं।

भट्ठे पर काम करने वाले वाहन चालक व उसके साथियों ने वारदात की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज कर आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed