{"_id":"612a3c3b5b31e56843615939","slug":"a-goat-thief-beaten-brutally-in-sultanpur","type":"story","status":"publish","title_hn":"सुल्तानपुर: बकरी चोरी के शक में युवक को पेड़ से बांधकर उल्टा लटकाकर बुरी तरह पीटा, वीडिया वायरल होने पर कार्रवाई","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
सुल्तानपुर: बकरी चोरी के शक में युवक को पेड़ से बांधकर उल्टा लटकाकर बुरी तरह पीटा, वीडिया वायरल होने पर कार्रवाई
Sat, 28 Aug 2021 07:08 PM IST
ishwar ashish
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सुल्तानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सुल्तानपुर
Published by: ishwar ashish
Updated Sat, 28 Aug 2021 07:08 PM IST
सार
वायरल वीडियो में पिटाई के बाद युवक को पेड़ से उल्टा लटकाया गया है। कोतवाली देहात थाना क्षेत्र के अहिमाने गांव के ब्रह्मजीतपुर में बीते गुरुवार को गांव के एक घर के सामने नशे में धुत एक युवक को ग्रामीणों ने बकरी चुराने के शक में पकड़ लिया था।
युवक को बांधकर उल्टा लटका दिया।श्
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सुल्तानपुर के ब्रह्मजीतपुर गांव में दो दिन पूर्व बकरी चोरी के शक में एक युवक को पेड़ से बांधकर पीटने का वीडियो शनिवार को वायरल हो गया। वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस अधीक्षक ने मामले का संज्ञान लिया और घटना में शामिल आरोपियों की पहचान कर केस दर्ज करने का आदेश दिया।
वायरल वीडियो में पिटाई के बाद युवक को पेड़ से उल्टा लटकाया गया है। कोतवाली देहात थाना क्षेत्र के अहिमाने गांव के ब्रह्मजीतपुर में बीते गुरुवार को गांव के एक घर के सामने नशे में धुत एक युवक को ग्रामीणों ने बकरी चुराने के शक में पकड़ लिया था।
युवक को ग्रामीणों ने पेड़ से रस्सी से बांध कर पीटा था। युवक बार-बार खुद को निर्दोष बताता रहा लेकिन किसी ने उसकी बात नहीं सुनी। पिटाई करने वाले लोगों ने युवक का पैर बांधकर पेड़ से उल्टा भी लटकाया था।
कुछ ग्रामीणों की सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने युवक को छुड़ाकर भगा दिया था। दो दिन बाद शनिवार को पिटाई का वीडियो वायरल होने पर एसपी डॉ. विपिन कुमार मिश्र ने संज्ञान लिया और पूरे मामले की जांच सीओ को सौंप दी। एसपी ने बताया कि जो भी वीडियो में पिटाई अथवा उल्टा लटकाने में शामिल है, उसकी पहचान कर केस दर्ज किया जाएगा।