{"_id":"5a83191e4f1c1b4f588b867e","slug":"a-girl-murdered-in-sultanpur","type":"story","status":"publish","title_hn":"खून के निशानों से लाश तक पहुंची महिलाएं, लड़की की हत्या कर भट्ठे पर फेंका गया था शव","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
खून के निशानों से लाश तक पहुंची महिलाएं, लड़की की हत्या कर भट्ठे पर फेंका गया था शव
क्राइम डेस्क,अमर उजाला, सुल्तानपुर
Updated Tue, 13 Feb 2018 10:28 PM IST
विज्ञापन
जांच करती पुलिस।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सुल्तानपुर के धम्मौर क्षेत्र में एक युवती की हत्या कर उसका शव बंद पड़े पुराने ईंट भट्ठे के पास फेंक दिया गया। मंगलवार सुबह भट्ठे की ओर गई महिलाओं ने युवती का लहूलुहान शव पड़ा देखा। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंचे एएसपी ने डॉग स्क्वॉयड व फारेंसिक टीम के साथ मौके की छानबीन की। युवती की शिनाख्त नहीं हो सकी है। युवती के साथ दुष्कर्म की आशंका भी जताई जा रही है।
विज्ञापन
यह घटना क्षेत्र के छरौली गांव में हुई। मंगलवार की सुबह गांव की महिलाएं खेत जा रही थीं, तो बाग के पास एक स्थान पर काफी खून पड़ा दिखा। महिलाएं खून के निशान देखते अंसार के बंद पड़े ईंट-भट्ठे पर पहुंचीं, जहां एक युवती का शव सरपत में पड़ा था। महिलाओं ने इसकी सूचना अन्य लोगों को दी। कुछ ही देर में काफी लोग ईंट भट्ठे के पास पहुंच गए। चौकीदार ने हत्या की सूचना एसओ धम्मौर अजय प्रताप सिंह को दी।
विज्ञापन
एएसपी सूर्यकांत त्रिपाठी, सीओ सिटी श्यामदेव, एसओ आदि फॉरेंसिक टीम व डॉग स्क्वॉयड के साथ मौके पर पहुंचे। फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल से नमूना लिया है। एसओ धम्मौर के मुताबिक मंगलवार भोर में युवती की हत्या किए जाने की आशंका है।
विज्ञापन
युवती को सरपत पर रखकर फूंकने का भी हत्यारों का इरादा था, लेकिन शायद सुबह हो जाने की वजह से वे ऐसा नहीं कर सके। युवती के बारे में जानकारी करने के लिए आसपास के थानों में सूचना भेजी गई है। युवती के साथ दुष्कर्म हुआ है या नहीं, इस संबंध में पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही कुछ कहा जा सकता है।