फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   a girl murdered her mother along with her boyfriend in itaunga in lucknow.

खुलासा: प्रेमप्रसंग में बाधक बन रही मां की बेटी ने प्रेमी संग मिलकर की थी हत्या, गिरफ्तार

Sun, 09 May 2021 04:41 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Sun, 09 May 2021 04:41 PM IST
सार

एसपी ग्रामीण के मुताबिक शुक्रवार रात मां और परिजनों के सो जाने पर रोली ने अपने प्रेमी को फोन करके घर बुलाया था। आंगन के पास का दरवाजा खोला था। जिससे प्रेमी सीधे घर के अंदर चला गया। देर रात सुनीता की आंख खुली तो उसने दोनों को साथ देखा।

विज्ञापन
a girl murdered her mother along with her boyfriend in itaunga in lucknow.
- फोटो : अमर उजाला

विस्तार

इटौंजा के तिलकपुर बनौगा गांव में बीते शुक्रवार रात हुई सुनीता (45) की हत्या उसकी बेटी ने प्रेमी के साथ मिलकर की थी। 24 घंटे के अंदर पुलिस ने सुनीता की बेटी और उसके प्रेमी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। सुनीता ने घर के अंदर बेटी को प्रेमी के साथ देख लिया था और विरोध किया था। इस बात पर नाराज दोनों ने उसकी गला दबाकर हत्या कर दी।

विज्ञापन


एसपी ग्रामीण ह्रदेश कुमार के मुताबिक गिरफ्तार आरोपितों में सुनीता की बेटी रोली और गांव में रहने वाला उसका प्रेमी राहुल उर्फ भानु है। दोनों के बीच कई साल से प्रेम प्रसंग था। अक्सर उनका मिलना-जुलना भी था। प्रभारी निरीक्षक जेपी सिंह ने दोनों को गांव के बाहर से गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन


एसपी ग्रामीण के मुताबिक शुक्रवार रात मां और परिजनों के सो जाने पर रोली ने अपने प्रेमी को फोन करके घर बुलाया था। आंगन के पास का दरवाजा खोला था। जिससे प्रेमी सीधे घर के अंदर चला गया। देर रात सुनीता की आंख खुली तो उसने दोनों को साथ देखा। सुनीता ने गांव में बदनामी के डर से दोनों को डांटा। इस बीच रोली ने मां को धक्का देकर गिरा गया। इसके बाद भानु के साथ मिलकर उसने गला घोटकर मां को मार डाला और शव कमरे में खींचकर छिपा दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी थी

प्रभारी निरीक्षक इटौंजा के मुताबिक वारदात को अंजाम देकर भानु भाग निकला था। जबकि रोली कमरे में जाकर सो गई। सुबह जब कमरे में सुनीता मृत मिली थी। ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी थी। पुलिस ने पोस्टर्माटम के शव को भेजा। पोस्टमार्टम में हत्या की पुष्टि हुई। घर में हत्या का मामला होने पर पुलिस को करीबी पर ही शक हुआ। पड़ताल कर रोली के मोबाइल की काल डिटेल निकाली गई तो हत्या का खुलासा हुआ। इसके बाद दोनों को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई। दोनों ने वारदात की बात कुबूल कर ली है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed