फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   A girl murdered her husband because she did not like him.

खुलासा: पति नहीं था पसंद तो शिक्षिका पत्नी ने प्रेमी व दोस्त से करा दिया कत्ल, महीने भर पहले ही हुई थी शादी

Sun, 29 Aug 2021 04:11 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Sun, 29 Aug 2021 04:11 PM IST
सार

शिक्षिका पत्नी को पति पसंद नहीं था। उसने परिवार के दबाव में जबरदस्ती शादी कर ली थी और फिर अपने प्रेमी व उसके दोस्त के साथ मिलकर पति की हत्या करवा दी। युवक को सिर में गोली मारी गई थी।
 

विज्ञापन
A girl murdered her husband because she did not like him.
पुलिस की गिरफ्त में पत्नी, उसका प्रेमी और साथी। - फोटो : amar ujala

विस्तार

लखनऊ के मड़ियांव में हुई आशुतोष सिंह की हत्या में चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। पुलिस के मुताबिक, उसके कत्ल की साजिश नवविवाहिता पत्नी ने ही रची थी। गत जुलाई में ही आशुतोष की शादी हुई थी, मगर पत्नी को वो नापसंद था। इस पर उसने अपने प्रेमी व दोस्त के साथ साजिश रचकर पति की हत्या करा दी।

विज्ञापन


पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर वारदात में इस्तेमाल तमंचा व एसयूवी बरामद कर ली है। खास बात ये है कि नवविवाहिता पत्नी, उसका प्रेमी व दोस्त तीनों ही प्राथमिक विद्यालय में सहायक शिक्षक हैं। शनिवार को पुलिस ने तीनों आरोपियों को कोर्ट में पेश किया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन


हरदोई के अतरौली निवासी आशुतोष सिंह (27) मड़ियांव के ग्लोबल डायग्नोस्टिक सेंटर में पीआरओ थे। मूलरूप से हरदोई के अतरौली थाने के रशरौल गांव निवासी आशुतोष मड़ियांव की इंद्रपुरम कॉलोनी में अपने भाई राजेश, अनुपम और भतीजे विकास सिंह के साथ रहते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


23 अगस्त की रात ड्यूटी से लौटने के बाद किसी का फोन आने पर आशुतोष घर से निकले थे। 24 अगस्त की सुबह मड़ियांव में आईआईएम रोड के पास आशुतोष का शव मिला था। पोस्टमार्टम में गोली मारकर आशुतोष की हत्या की बात सामने आई थी। पुलिस ने उनके भाई की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर छानबीन शुरू की।

वारदात में इस्तेमाल तमंचा व खोखा बरामद हुआ

सर्विलांस से छानबीन के बाद मड़ियांव इंस्पेक्टर मनोज सिंह ने शनिवार को आशुतोष की पत्नी प्रीति निवासिनी कस्बा संडीला, हरदोई, उसके प्रेमी हेमेंद्र प्रताप यादव और दोस्त सुनील सिंह निवासी फ्रेंड्स कॉलोनी, इटावा को गिरफ्तार कर लिया। हेमेंद्र के पास से वारदात में इस्तेमाल तमंचा व खोखा बरामद हुआ है। इंस्पेक्टर ने बताया कि प्रीति संडीला के प्राथमिक स्कूल में सहायक शिक्षिका है। जबकि हेमेंद्र व सुनील इटावा के प्राथमिक स्कूल में सहायक शिक्षक हैं।

एडीसीपी (उत्तरी) प्राची सिंह के अनुसार, हेमेंद्र ने बताया कि वह 2015 से जनवरी 2021 तक प्रीति के साथ उन्नाव के प्राथमिक विद्यालय औरास में तैनात था जहां उसका प्रीति से प्रेम प्रसंग हो गया था। फरवरी 2021 में प्रीति का तबादला हरदोई के संडीला में हो गया और हेमेंद्र का इटावा। इसी बीच जुलाई 2021 में प्रीति के घरवालों ने उसकी आशुतोष से शादी कर दी।

कुछ दिनों तक प्रीति ने हेमेंद्र से बात करना छोड़ दिया था। प्रीति को पति पसंद नहीं आया तो उसने अपने दोस्त सुनील को इसकी जानकारी दी। सुनील सभी बातें हेमेंद्र को बता देता था। प्रीति को पति पसंद नहीं आया तो वह हेमेंद्र से संडीला में तबादला कराने को कहने लगी। ऐसा न होने पर वह अपना तबादला कराकर इटावा जाने की भी कोशिश करने लगी थी। इसी बीच उसने हेमेंद्र के साथ मिलकर पति की हत्या की साजिश रच डाली।

मोबाइल देखते समय सिर में मार दी गोली

23 अगस्त को हेमेंद्र ने आशुतोष को फोन कर दवा सप्लाई का बड़ा काम दिलाने के बहाने बुलाकर अपनी एसयूवी में बैठा लिया। इंस्पेक्टर ने बताया कि उसके साथ सुनील भी था। कुछ दूर जाने पर आशुतोष मोबाइल में कुछ देखने लगा तभी हेमेंद्र ने तमंचा निकालकर उसे गोली मार दी।

इसके बाद आशुतोष का शव सड़क किनारे फेंककर दोनों भागने लगे तो गोमती पुल के पास एसयूवी डिवाइडर से टकराकर क्षतिग्रस्त हो गई। घबराकर वह एसयूवी वहीं सड़क किनारे छोड़कर भाग गए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed