UP: दुष्कर्म के बाद बच्ची की हत्या!
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर प्रदेश के जिला बिजनौर के नजीबाबाद क्षेत्र के एक गांव में विवाह समारोह में शामिल होने आई बालिका की दुष्कर्म के बाद हत्या कर दी गई। एएसपी और सीओ ने घटनास्थल का दौरा कर परिजनों को सख्त कार्रवाई का आश्वासन दिया।
बच्ची का शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। देर शाम एसपी भी मौके पर पहुंचे। मंडावली थाना क्षेत्र के एक गांव में रविवार सुबह एक मकान में बालिका का शव नग्नावस्था में पड़ा मिला।
सूचना पर परिजनों में कोहराम मच गया। परिजन बच्ची को निजी अस्पताल में लेकर पहुंचे, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। इसके बाद घटना की सूचना पुलिस को दी गई।
बताया जाता है कि बालिका मां और छोटी बहन के साथ मौसेरी बहनों की शादी में शामिल होने आई थी। उधर, पुलिस के मुताबिक जिस कमरे में बालिका का शव पड़ा मिला, उसमें मिठाई की दुकान पर काम करने वाला करीम (22) रहता था।
मकान स्वामी पर शक
घटना के बाद से फरार करीम पर बालिका के साथ बलात्कार के बाद हत्या करने का शक जाहिर किया जा रहा था। करीम के संबंध में मिठाई की दुकान के मालिक और मकान स्वामी से पूछताछ की जा रही है।
बालिका के परिजनों की ओर से दी गई तहरीर के आधार पर नगीना देहात थाना क्षेत्र के गांव रायपुर निवासी करीम के विरुद्ध मंडावली थाने में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई।
पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बिजनौर भेज दिया, आरोपी की तलाश की जा रही है।