{"_id":"5d714c538ebc3e016308dbbc","slug":"a-family-who-did-fraud-on-the-name-of-job-in-army-got-arrested","type":"story","status":"publish","title_hn":"सेना में नौकरी दिलाने के नाम पर ठगने वाले पति-पत्नी व तीन बेटे गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
सेना में नौकरी दिलाने के नाम पर ठगने वाले पति-पत्नी व तीन बेटे गिरफ्तार
Thu, 05 Sep 2019 11:26 PM IST
ishwar ashish
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अयोध्या
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अयोध्या
Published by: ishwar ashish
Updated Thu, 05 Sep 2019 11:26 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सेना में नौकरी दिलाने के नाम पर धोखाधड़ी करने वाले पति-पत्नी व उसके बेटों को कैंट पुलिस ने गुरुवार को गिरफ्तार किया है। मामला डोगरा रेजीमेंट सेंटर में पिछले साल हुई सैनिक भर्ती के दौरान का है। तभी से ये सभी आरोपी फरार चल रहे थे, जिन्हें गुरुवार दोपहर को मिलिट्री इंटेलिजेंस की सूचना पर कैंट पुलिस ने दबोच लिया।
विज्ञापन
बस्ती के धर्मेंद्र कुमार व उसके कुछ दोस्तों से सेना में भर्ती कराने के नाम पर बंगला नंबर-25 कैंटोमेंट क्षेत्र निवासी अनिल कुमार पांडेय, उनकी पत्नी पुष्पा पांडेय व तीन पुत्रों अविनाश पांडेय, अभिषेक पांडेय व विवेक पांडेय ने छह लाख रुपये लिए थे।
विज्ञापन
धर्मेंद्र की तहरीर पर पति-पत्नी समेत पांचों के खिलाफ केस दर्ज हुआ था। जांच में पता चला कि पांचों आरोपी मूल रूप से मेदापुर मौजा बीरशाहापुर थाना गोसाईगंज के निवासी हैं। ये लोग पिछले 10 साल से सेना में भर्ती के नाम पर गरीब बच्चों को ठगते थे। ये लोग आर्मी एरिया में ही बंगला किराये पर लेकर रहते थे, ताकि लोगों को विश्वास हो जाए कि ये लोग आर्मी के अधिकारियों के संपर्क में होंगे और सेना में नौकरी दिला सकते हैं।
विज्ञापन
आरोपी महाराष्ट्र प्रांत के नासिक, लखनऊ, जबलपुर आदि जगहों पर भी लड़कों को नौकरी दिलाने ले जाते थे और उनसे मोटी रकम वसूल लेते थे। गुरुवार दोपहर को मिलिट्री इंटेलिजेंस को आरोपियों के सहादतगंज बाईपास ओवरब्रिज के पास आने की सूचना मिली थी। इसके बाद पांचों को कैंट पुलिस की मदद से गिरफ्तार कर लिया गया। कैंट कोतवाल आशुतोष मिश्रा ने इसकी पुष्टि की है।