{"_id":"607ad50e8ebc3e8d1655074b","slug":"a-couple-commits-suicide-in-sanda-kotwali-in-sitapur","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"सीतापुर: गांव के बाहर फंदे से लटकते मिले प्रेमी युगल, पुलिस के पहुंचने से पहले परिजनों ने किया अंतिम संस्कार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
सीतापुर: गांव के बाहर फंदे से लटकते मिले प्रेमी युगल, पुलिस के पहुंचने से पहले परिजनों ने किया अंतिम संस्कार
Sat, 17 Apr 2021 06:01 PM IST
ishwar ashish
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीतापुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीतापुर
Published by: ishwar ashish
Updated Sat, 17 Apr 2021 06:01 PM IST
सार
प्रेमी-युगल शादी करना चाह रहे थे लेकिन किशोरी के परिवार के लोगों ने उसका रिश्ता कहीं दूसरी जगह तय कर दिया था। इसकी जानकारी मिलते ही दोनों परेशान हो उठे और साथ जीने, साथ मरने का फैसला कर लिया।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : Amar Ujala
विस्तार
सीतापुर जिले की सांडा कोतवाली इलाके में शनिवार की सुबह एक प्रेमी-युगल ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली है। दोनों के शव गांव के बाहर फंदे पर लटकते मिले हैं। हालांकि, दोनों के परिजनों ने मामले की सूचना दिए बिना ही शवों का अंतिम संस्कार कर दिया है।
विज्ञापन
घटना के बाद से गांव में तरह-तरह की चर्चाओं का बाजार गर्म है। बिसवां इलाके के गांव सकरन खुर्द के निवासी एक 18 साल के युवक का गांव की ही 16 वर्ष की किशोरी के साथ प्रेम-प्रसंग चल रहा था। दोनों के बीच काफी समय से प्रेम-संबंध था।
विज्ञापन
बताया जाता है कि प्रेमी-युगल शादी करना चाह रहे थे लेकिन किशोरी के परिवार के लोगों ने उसका रिश्ता कहीं दूसरी जगह तय कर दिया था। इसकी जानकारी मिलते ही दोनों परेशान हो उठे और साथ जीने, साथ मरने का फैसला कर लिया। दोनों प्रेमी-युगल शुक्रवार से घर से चले गए थे। काफी देर तक दोनों के नहीं आने पर परिवार के लोगों ने तलाश शुरू की। तलाश के दौरान दोनों का कोई सुराग नहीं लग सका।
विज्ञापन
शनिवार सुबह गांव के लोग नित्यक्रिया के लिए गए थे, जहां पर गांव के बाहर जामुन के पेड़ में एक ही दुपट्टे से दोनों के शव लटकते मिले। इसकी सूचना उनके परिवार को दी गई। सूचना पाकर परिजन मौके पर पहुंचे।
इसके बाद शवों को उतारकर गांव लाया गया, जहां पर लोगों की मौजूदगी में दोनों के परिजनों ने एक कागज पर सुलह समझौता करते हुए पुलिस को सूचना दिए बिना ही शवों का अंतिम संस्कार कर दिया है।
Trending Videos
मामले की जांच कर रही पुलिस
वहीं इस बारे में बिसवां इंस्पेक्टर इंद्रजीत सिंह ने बताया कि सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर गई थी लेकिन तब तक परिवार के लोग शवों की अंत्येष्टि कर चुके थे। घरवालों ने आपसी सुलह समझौता कर ऐसा किया है। वह पोस्टमार्टम नहीं कराना चाह रहे थे और न ही पुलिस कार्रवाई। फिलहाल मामले की जांच पुलिस कर रही है।