फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   A couple commits suicide in sanda kotwali in Sitapur.

सीतापुर: गांव के बाहर फंदे से लटकते मिले प्रेमी युगल, पुलिस के पहुंचने से पहले परिजनों ने किया अंतिम संस्कार

Sat, 17 Apr 2021 06:01 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीतापुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीतापुर Published by: ishwar ashish Updated Sat, 17 Apr 2021 06:01 PM IST
सार

प्रेमी-युगल शादी करना चाह रहे थे लेकिन किशोरी के परिवार के लोगों ने उसका रिश्ता कहीं दूसरी जगह तय कर दिया था। इसकी जानकारी मिलते ही दोनों परेशान हो उठे और साथ जीने, साथ मरने का फैसला कर लिया।

विज्ञापन
A couple commits suicide in sanda kotwali in Sitapur.
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

सीतापुर जिले की सांडा कोतवाली इलाके में शनिवार की सुबह एक प्रेमी-युगल ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली है। दोनों के शव गांव के बाहर फंदे पर लटकते मिले हैं। हालांकि, दोनों के परिजनों ने मामले की सूचना दिए बिना ही शवों का अंतिम संस्कार कर दिया है।

विज्ञापन


घटना के बाद से गांव में तरह-तरह की चर्चाओं का बाजार गर्म है। बिसवां इलाके के गांव सकरन खुर्द के निवासी एक 18 साल के युवक का गांव की ही 16 वर्ष की किशोरी के साथ प्रेम-प्रसंग चल रहा था। दोनों के बीच काफी समय से प्रेम-संबंध था।
विज्ञापन


बताया जाता है कि प्रेमी-युगल शादी करना चाह रहे थे लेकिन किशोरी के परिवार के लोगों ने उसका रिश्ता कहीं दूसरी जगह तय कर दिया था। इसकी जानकारी मिलते ही दोनों परेशान हो उठे और साथ जीने, साथ मरने का फैसला कर लिया। दोनों प्रेमी-युगल शुक्रवार से घर से चले गए थे। काफी देर तक दोनों के नहीं आने पर परिवार के लोगों ने तलाश शुरू की। तलाश के दौरान दोनों का कोई सुराग नहीं लग सका।
विज्ञापन
विज्ञापन


शनिवार सुबह गांव के लोग नित्यक्रिया के लिए गए थे, जहां पर गांव के बाहर जामुन के पेड़ में एक ही दुपट्टे से दोनों के शव लटकते मिले। इसकी सूचना उनके परिवार को दी गई। सूचना पाकर परिजन मौके पर पहुंचे।

इसके बाद शवों को उतारकर गांव लाया गया, जहां पर लोगों की मौजूदगी में दोनों के परिजनों ने एक कागज पर सुलह समझौता करते हुए पुलिस को सूचना दिए बिना ही शवों का अंतिम संस्कार कर दिया है।

मामले की जांच कर रही पुलिस

वहीं इस बारे में बिसवां इंस्पेक्टर इंद्रजीत सिंह ने बताया कि सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर गई थी लेकिन तब तक परिवार के लोग शवों की अंत्येष्टि कर चुके थे। घरवालों ने आपसी सुलह समझौता कर ऐसा किया है। वह पोस्टमार्टम नहीं कराना चाह रहे थे और न ही पुलिस कार्रवाई। फिलहाल मामले की जांच पुलिस कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed