{"_id":"62089f1355a4791c7e7b9ed9","slug":"a-couple-commit-suicide-near-sahara-hospital-in-lucknow","type":"story","status":"publish","title_hn":"लखनऊ: मई में होने वाली लड़की की शादी, प्रेमी के साथ ट्रेन से कटकर दे दी जान","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
लखनऊ: मई में होने वाली लड़की की शादी, प्रेमी के साथ ट्रेन से कटकर दे दी जान
Sun, 13 Feb 2022 02:55 PM IST
ishwar ashish
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Sun, 13 Feb 2022 02:55 PM IST
सार
लखनऊ के विभूतिखंड इलाके में एक प्रेमी युगल ने ट्रेन के सामने कूद कर जान दे दी। दोनों बहराइच के रहने वाले थे।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
लखनऊ के विभूति खंड थाना क्षेत्र में सहारा हॉस्पिटल रेलवे क्रॉसिंग पर शनिवार देर रात एक युवक और युवती ने ट्रेन से कटकर जान दे दी। दोनों बहराइच जिले के रहने वाले थे। पुलिस ने दोनों के परिजनों को सूचना देने के साथ ही शव पोस्टमार्टम के लिए भेज कर छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विभूति खंड इंस्पेक्टर डॉ आशीष मिश्र के मुताबिक शनिवार देर रात सहारा हॉस्पिटल के पास रेलवे क्रॉसिंग पर एक युवक और एक युवती की ट्रेन से कटकर मौत होने की सूचना मिली थी। पुलिस ने मौके पर जाकर छानबीन की तो पता चला कि दोनों ने ट्रेन से कटकर जान दी है।
विज्ञापन
पुलिस के मुताबिक शव के पास मिले फोन से सम्पर्क करने पर पता चला कि मृतक का नाम संतोष (25) निवासी ग्राम उदलपुरवा थाना विशेश्वरगंज, जिला बहराईच है और युवती उसी के गांव की रहने वाली नंदिनी (20) थी। संतोष यहां मड़ियाओं में अन्ना मार्केट के पास रहता था।
विज्ञापन
पुलिस के मुताबिक दोनों में प्रेम प्रसंग की जानकारी मिली है। संतोष शादीशुदा था और उसके 4 माह की बेटी भी है। नंदनी की भी पिछले दिनों शादी तय हो गई थी। मई 2022 में उसकी शादी होनी थी। इंस्पेक्टर आशीष मिश्र के मुताबिक दोनों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज कर छानबीन की जा रही है।