फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   50 घरों में दौड़ा हाई टेंशन करंट, दो की मौत

50 घरों में दौड़ा हाई टेंशन करंट, दो की मौत

Mon, 04 Sep 2017 11:48 PM IST
Updated Mon, 04 Sep 2017 11:48 PM IST
विज्ञापन
50 घरों में दौड़ा हाई टेंशन करंट, दो की मौत
औरंगाबाद/नैमिषारण्य(सीतापुर)। मिश्रिख कोतवाली इलाके के अरबगंज में सोमवार की रात हाईटेंशन करंट घरों तक दौड़ गया। इससे करंट की चपेट में आने से दो लोगों की मौत हो गई जबकि तीन अन्य लोग बुरी तरह से झुलस गए। यह हादसा एचटी लाइन का तार घरेलू लाइन पर टूटकर गिरने से हुआ। इससे 50 से अधिक घरों के उपकरण फुंक गए हैं। घटना से लोगों में जबरदस्त रोष है। लोगों ने पावर कॉर्पोरेशन पर लापरवाही का आरोप लगाया है। समाचार लिखे जाने तक हंगामा जारी था। पुलिस मनाने का प्रयास कर रही थी। मिश्रिख कोतवाली क्षेत्र के ग्राम अरबगंज के बाशिंदे सोमवार की रात अपने-अपने घरों में सोने का प्रयास कर रहे थे। इसी बीच गांव के बाहर गुजरी हाईटेंशन लाइन का तार टूटकर घरों को जाने-वाली घरेलू लाइन के तार पर गिर गया। इससे गांव के तकरीबन पचास घरों में करंट दौड़ गया। इससे पहले कि कोई कुछ समझ पाता गांव के जावेद (25) पुत्र हनीफ, पिंटू (24) पुत्र अन्ना व हबीब का पुत्र अरमान (12) व अशरफ का पुत्र मोहम्मद शाद(13), अख्तर अली पुत्र मुनव्वर करंट की चपेट में आकर बुरी तरह से झुलस गए। आननफानन झुलसे सभी लोगों को लेकर ग्रामीण सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मिश्रिख भागे। सीएचसी में चिकित्सकों ने करंट लगने से झुलसे जावेद और पिंटू को मृत घोषित कर दिया। जबकि शेष घायलों मुनौव्वर, अरमान व मोहम्मद शाद को जिला अस्पताल रेफर कर दिया। इसके अलावा करंट लगने से एक गाय भी मर गई। ग्रामीणों की मानें तो हाईटेंशन लाइन का तार टूटकर घरेलू लाइन पर गिरने से करीब पचास घरों में हाई वोल्टेज का करंट दौड़ गया। इससे लोगों के घरों में चलकर टेलीविजन, फ्रिज, पंखे समेत इलेक्ट्रॉनिक उपकरण फुंक गए। उधर, ग्रामीणों की सूचना पर प्रशासनिक अधिकारी भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच चुके थे, जो भीड़ को शांत कराने का प्रयास कर रहे थे। ग्रामीण पावर कॉर्पोरेशन पर लापरवाही का आरोप लगा रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed