{"_id":"a436d018efae5457f63e9003eda4dc79","slug":"85-year-old-retired-armyman-commits-suicide","type":"story","status":"publish","title_hn":"बेटे की बरसी पर फांसी से झूला रिटायर्ड फौजी!","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बेटे की बरसी पर फांसी से झूला रिटायर्ड फौजी!
लखनऊ/संजय त्रिपाठी
Updated Wed, 14 Aug 2013 09:30 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गाजीपुर क्षेत्र के सी ब्लॉक इंदिरानगर में एक रिटायर्ड वायुसेना कर्मी ने सोमवार देर रात बीमारी से आजिज आकर फांसी लगाकर जान दे दी।
विज्ञापन
मंगलवार सुबह कमरे में पहुंची पोती ने फंदे पर लटका देख परिवार के अन्य लोगों को जानकारी दी।
सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा। कमरे से मिले सुसाइड नोट में बुजुर्ग ने मौत के लिए खुद को जिम्मेदार ठहराते हुए पिछले वर्ष इकलौते बेटे की मौत के गम और बीमारियों का जिक्र किया है।
इंदिरानगर सी 1365/5 निवासी राजेंद्र शंकर श्रीवास्तव (85) वर्ष 1988 में रिटायर हुए थे। परिवार में बहू दीप्ति व तीन पोतियां शिवानी, रूपाली, दीपाली हैं। जबकि तीनों बेटियों की शादी हो चुकी है।
विज्ञापन
पत्नी के देहांत के बाद पिछले वर्ष बीमारी के चलते इकलौते बेटे राजकमल की मौत से राजेंद्र डिप्रेशन में थे। परिवार के अनुसार सोमवार रात सबके साथ खाना खाने के बाद वे कमरे में सोने चले गए।
विज्ञापन
सुबह पोती शिवानी जब उन्हें बुलाने गई तो अंदर राजेंद्र को रस्सी के सहारे पंखे से लटकता देख उसकी चीख निकल गई। पिता की मौत की खबर पाकर बेटी और दामाद भी पहुंच गए।
परिवार के लोगों के अनुसार राजेंद्र सोमवार को बाजार से नायलॉन की रस्सी खरीद कर लाए थे।