फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   महिला को चकमा देकर पैसे लूटने में सपा प्रत्याशी समेत चार गिरफ्तार

महिला को चकमा देकर पैसे लूटने में सपा प्रत्याशी समेत चार गिरफ्तार

Sun, 19 Nov 2017 09:30 PM IST
Updated Sun, 19 Nov 2017 09:30 PM IST
विज्ञापन
महिला को चकमा देकर पैसे लूटने में सपा प्रत्याशी समेत चार गिरफ्तार
बहराइच। रिसाया निवासी एक महिला को चकमा देकर लूटने के मामले में पुलिस ने सभासद पद के सपा प्रत्याशी समेत चार लोगों को स्कॉर्पियो व रुपयों समेत गिरफ्तार कर लिया है। महिला शनिवार को नानपारा तहसील में जमीन बैनामा करने गई थी। उसे जमीन बैनामा करने पर 1.90 लाख नकदी और दो लाख का चेक मिला था। तहसील में रिसिया के एक सभासद पद के सपा प्रत्याशी कुछ साथियों के साथ मिले। वह महिला को घर छोड़ने की बात कहकर साथ ले आए। मोहम्मद नाले के पास महिला को नीचे उतारकर सभी मौके से रुपयों से भरा बैग लेकर फरार हो गए। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जौहरामोड़ के पास से रविवार सुबह चार लोगों को स्कार्पियो और पैसे समेत दबोच लिया। सभी को जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन

रिसिया थाना अंतर्गत ग्राम अमवा उटघनिया निवासी सुंदरीदेवी उर्फ गीता पत्नी रामप्रकाश शनिवार को जमीन बैनामा करने के लिए नानपारा तहसील गई थी। यहां उसने जमीन का बैनामा किया। जिसके एवज में उसको एक लाख 90 हजार रुपये नकदी और दो लाख 10 हजार रुपये का चेक मिला था। इसी बीच रिसिया के देवीपुरा निवासी जुबेर पुत्र जाबिर उसे मिल गए। वह रिसिया के मोहल्ला आजाद नगर से सभासद पद के लिए सपा के प्रत्याशी हैं। उनके साथ श्रावस्ती जनपद के मल्हीपुर थाना अंतर्गत हरिदत्तनगर गिरंट निवासी रईश अहमद, बलराज बंजारा और उस्मान अली उर्फ सुगुनू भी थे। सभी उसे स्कार्पियो में बैठाकर वापस गांव ला रहे थे। मोहम्मदा नाले के निकट रेल क्रॉसिंग के पास गाड़ी रोक कर सभी लोग नीचे उतर गए। महिला भी बैग छोड़कर नीचे उतर गई थी। वह कुछ दूरी पर खड़ी थी। तभी सभी स्कॉर्पियो लेकर मौके से फरार हो गए। दरगाह शरीफ थानाध्यक्ष संजय दूबे ने मुकदमा दर्ज कर अभियुक्तों की तलाश शुरू की। जौहरा मोड़ के पास से रविवार सुबह सभीको गिरफ्तार कर लिया गया। इनके कब्जे से नकदी और चेक के साथ ही स्कार्पियो गाड़ी बरामद हुई। थानाध्यक्ष ने बताया कि सभी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन

छह घंटे में घटना का किया खुलासा
दरगाह पुलिस ने रात को तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज कर छानबीन शुरू की। पुलिस ने इन अपराधियों को छह घंटे के अंदर गिरफ्तार कर लिया। घटना का खुलासा करने पर पुलिस अधीक्षक जुगुल किशोर ने टीम को पांच हजार रुपये नकद पुरस्कार देने की घोषणा की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

टीम में यह रहे शामिल
घटना का खुलासा करने वाली टीम में एसओ संजय दूबे के साथ उपनिरीक्षक विनोद मिश्रा व अजय त्रिपाठी और सिपाही इरफान अहमद, मधुकर अवस्थी, लवकुश, वीरपाल, विनोद सोनी, अनुराग यादव, संतोष सिंह, अंजना, भाग्य रेखा, रामकिशोर आदि शामिल रहेे।

सपा प्रत्याशी है जुबेर
रिसिया के आजाद नगर वार्ड से जुबेर पुत्र जाबिर सपा के अधिकृत प्रत्याशी हैं। उनका नामांकन भी सपा के सिंबल पर दाखिल हुआ है। लेकिन जो घटना अंजाम दी गई है वह काफी निंदनीय है। पूरा मामला जानकारी में नहीं है। मामले की जानकारी लेकर प्रदेश नेतृत्व के निर्देश पर कार्रवाई की जाएगी।
-लक्ष्मीनारायण यादव, सपा जिलाध्यक्ष
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed