{"_id":"622476dbcf4b9a1a5b3da1f8","slug":"50-building-are-sealed-for-not-giving-tax","type":"story","status":"publish","title_hn":"गृहकर वसूली: आईएएस अफसर की बिल्डिंग सहित 50 से अधिक भवन सील","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
गृहकर वसूली: आईएएस अफसर की बिल्डिंग सहित 50 से अधिक भवन सील
Sun, 06 Mar 2022 02:24 PM IST
ishwar ashish
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Sun, 06 Mar 2022 02:24 PM IST
सार
गृहकर बकाये पर लखनऊ में कॉलेज, बैंक, रेस्टोरेंट और मुसाफिरखाने पर कार्रवाई की गई है। इस प्रक्रिया में 50 से अधिक भवन सील कर दिए गए हैं।
विज्ञापन
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गृहकर न जमा करने पर नगर निगम ने शनिवार को नाका में डीएवी कॉलेज, चारबाग में मुसाफिरखाना, कैंट रोड पर फेडरल और गोमतीनगर में कोटक महिंद्रा बैंक सहित 50 से अधिक भवन सील किए। गोमतीनगर में जिस बिल्डिंग में बैंक चल रहा है, वह बड़े आईएएस अफसर की बताई जा रही है।
विज्ञापन
नजरबाग वार्ड में कैंट रोड स्थित भवन पर साढ़े चार लाख रुपये गृहकर बकाया था। इसी भवन में फेडरल बैंक है। पूर्व में बकायेदार ने चेक दिया था, जो बाउंस हो गया। इस पर कर निरीक्षक कृष्ण मगन सिंह ने भवन सील कर दिया। बकायेदार के दो लाख रुपये जमा कराने पर सील खोली गई। वहीं, जोन दो के कर अधीक्षक चंद्रशेखर ने चारबाग में मुसाफिरखाना सहित कई व्यावसायिक प्रतिष्ठान सील किए।
विज्ञापन
मुसाफिरखाने पर 40 लाख से अधिक गृहकर बकाया था। कई नोटिस पर भी टैक्स जमा न करने पर ऑफिस सील किया गया। वहीं, 2.73 करोड़ का टैक्स बकाया रहने पर डीएवी कॉलेज की लैब सील कर दी गई। चारबाग में पांच लाख के बकाये पर राजकुमार आहूजा की दुकान सील कर दी गई।
विज्ञापन
टैक्स जमा करने पर खुली सील
आईएएस अफसर की बिल्डिंग पर 4.50 लाख रुपये गृहकर बकाया था। शनिवार को कार्रवाई पर फोन घनघनाने लगे। दबाव के बावजूद नगर निगम के अफसरों ने बिना टैक्स जमा किए सील खोलने से मना कर दिया। भवनस्वामी के पूरा टैक्स जमा करने पर सील खोली गई।