फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   उचक्के ने उड़ाए 21 हजार

उचक्के ने उड़ाए 21 हजार

Tue, 12 Sep 2017 10:03 PM IST
Updated Tue, 12 Sep 2017 10:03 PM IST
विज्ञापन
उचक्के ने उड़ाए 21 हजार
इकौना (श्रावस्ती)। इलाहाबाद यूपी ग्रामीण बैंक शाखा मझौवा में सोमवार को पैसा जमा करने पहुंचे युवक को उचक्के ने कागज की गड्डी थामकर 21 हजार रुपये पार कर दिए। सूचना पर पहुंची इकौना पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन


इकौना थाना क्षेत्र के ग्राम लैबुड़वा निवासी सीताराम पुत्र बाबादीन सोमवार को पैसा जमा करने इलाहाबाद यूपी ग्रामीण बैंक इकौना शाखा मझौवा आया था।

इस दौरान बैंक में एक युवक पहले से मौजूद मिला। इस पर सीताराम ने पैसा जमा करने के लिए युवक से मदद मांगी। इस पर युवक तैयार हो गया और उसे एक रुमाल देते हुए बताया कि इसमें डेढ़ लाख रुपये हैं।
विज्ञापन


इसके बाद सीताराम से 21 हजार रुपये लेकर जमा करने के बहाने भीड़ के बीच से भाग गया। काफी देर तक युवक के नहीं लौटने पर सीताराम ने उसकी तलाश शुरू की तो वह बैंक परिसर के आसपास नहीं दिखा।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस पर सीताराम ने रुमाल खोला तो उसमें सादे कागज की गड्डी मिली। घटना की सूचना पर पहुंची इकौना पुलिस मामले की जांच कर रही है। थानाध्यक्ष इकौना बीके सिंह ने बताया कि अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed