फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   3 year girl raped and killed in kanpur

तीन साल की बच्ची का रेप फिर हत्या, अंडरवियर ने पकड़वाया कातिल

Fri, 21 Aug 2015 12:25 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ Updated Fri, 21 Aug 2015 12:25 PM IST
विज्ञापन
3 year girl raped and killed in kanpur

कानपुर के बिधनू क्षेत्र में बुधवार रात पड़ोसी युवक घर के बाहर मां के साथ सो रही तीन साल की मासूम बच्ची को उठा ले गया और बलात्कार करने के बाद दम घोंटकर उसे मार डाला।

विज्ञापन


बहुत कम ऐसा होता है कि घटनास्थल का निरीक्षण करने के करीब दो घंटे के बाद पुलिस और फोरेंसिक टीम दोबारा घटनास्थल पर पहुंचे और महत्वपूर्ण सुराग जुटा ले। लेकिन, इस मामले में एक केमिकल की मदद से पुलिस को जल्दी ही बड़ी सफलता हाथ लगी।
विज्ञापन


गुरुवार सुबह बच्ची का शव घर से दस कदम की दूरी पर एक खेत में मिला। बच्ची के शरीर पर चोटों के निशान थे। पुलिस ने गांव के दो युवकों सहित चार लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की और देर रात वारदात का खुलासा कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


सीओ ने बताया कि बच्ची के पड़ोस में रहने वाले जीतेंद्र उर्फ जैतू ने जुर्म कुबूल लिया है। उसके अंडर गारमेंट्स में खून भी मिला है। उसे गिरफ्तार कर लिया गया है।

बच्ची के पिता ने बताया कि रात में वह घर के बाहर चारपाई पर अपने बेटे संग सो गया और बगल में पड़ी चारपाई पर पत्नी और तीन साल की मासूम बच्ची सो रही थी। रात करीब 12 बजे पत्नी की आंख खुली तो बच्ची गायब थी।

अंडर‌िवयर टेस्ट से फंसा जैतू

3 year girl raped and killed in kanpur

शोर मचाने पर गांव वाले भी जाग गए, खोजबीन की लेकिन बच्ची नहीं मिली। गुरुवार सुबह तलाश शुरू की तो घर के पास स्थित मक्के के खेत में बच्ची का शव पड़ा मिला। पुलिस, फोरेंसिक और डाग स्क्वायड टीम मौके पर पहुंची।

पुलिस ने परिजनों की आशंका पर गांव के दो घरों में तलाशी लेकर दो लड़कों जीतेंद्र उर्फ जैतू व आकाश को हिरासत में लिया और थाने लाई। उधर पोस्टमार्टम से पता चला कि बलात्कार के बाद मुंह दबाकर दम घोंटकर बच्ची को मारा गया।

रेप और हत्या के इस मामले में पहली बार जांच कर दोपहर करीब 12 बजे थाने लौटी पुलिस और फोरेंसिक टीम को एसएसपी ने करीब डेढ़ बजे दोबारा साक्ष्य जुटाने घटनास्थल पर भेजा।

दोबारा जांच में जैतू के अंडर गारमेंट का बेंजाडीन टेस्ट पॉजिटिव आते ही पुलिस उसके पीछे लग गई और रात में जैतू ने सब कुबूल दिया।

दोपहर करीब डेढ़ बजे एसओ आरएल पांडे ने पकड़े गए दोनों संदिग्ध लड़कों आकाश और जीतेंद्र उर्फ जैतू से बात की और तभी पुलिस और फोरेंसिक की गाड़ियां गांव पहुंच गईं।

हत्यारे की पत्नी बोली, यहीं सो रहा था पति

3 year girl raped and killed in kanpur

सबसे पहले पुलिस बच्ची के घर के ठीक सामने रहने वाले जैतू के घर पहुंचीं। जैतू की पत्नी रीना ने बताया कि जिस वक्त बच्ची गायब हुई, पति यहीं चारपाई पर सो रहे थे।

इसके बाद पुलिस और फोरेंसिक टीम ने जीतेंद्र के कपड़े तलाशने शुरू किए। एक सिपाही जीतेंद्र की भूरे रंग की अंडरवियर लेकर बाहर आया। उसे कब्जे में ले लिया गया।

इसके बाद पुलिस सीधे दूसरे संदिग्ध आकाश के घर में जा घुसी, यहां भी पुलिस को आकाश की जींस पर खेत की मिट्टी लगी हुई मिली।फोरेंसिक टीम ने तुरंत ही चारपाई बिछाकर दोनों कपड़ों की जांच शुरू कर दी।

कैंची से जींस का टुकड़ा काटा और उस पर बेंजाडीन केमिकल डाला तो कपड़े पर कोई रंग नहीं आया, लेकिन जैसे ही जैतू की अंडरवियर के टुकड़े पर केमिकल डाला तो वह तुरंत नीला पड़ गया।
 
दरअसल, बेंजाडीन जब खून से मिलता है तो नीला रंग बना देता है। इससे स्पष्ट हो गया कि जैतू की अंडरवियर पर खून लगा था। यहीं से पुलिस जैतू के पीछे लग गई और देर रात तक पूछताछ के बाद जैतू ने सब कुबूल लिया।

पुलिस सूत्रों की माने तो एसओ ने दोनों संदिग्ध आरोपियों से यही पूछा था कि रात में तुमने कौन से कपड़े पहन रखे थे। इस पर आकाश ने जींस बताई थी, जबकि जैतू ने पुलिस से कहा था कि उसने भूरे रंग का अंडरवियर पहन रखा था, जिसे उसने रात में ही धो भी डाला था, बस यहीं से पुलिस को सुराग मिल गया।

सोया नहीं, चारपाई पर बैठा था जैतू

3 year girl raped and killed in kanpur

जैतू की पत्नी रीना का कहना है कि जिस वक्त बच्ची गायब हुई, जैतू चारपाई पर सोया था। वहीं बच्ची के परिवारी जन और ग्रामीणों का कहना है कि जब गांव वाले बच्ची को तलाश रहे थे, तो वह घर के सामने चारपाई पर बैठा था।

ग्रामीणों की मानें तो जैतू शाम को अपने घर के बाहर दो तीन लोगों के साथ शराब पीते देखा गया था। जैतू की आदतें पहले भी ठीक नहीं थीं। साल भर पूर्व घरवालों ने उसकी शादी कराई थी।

पुलिस को मक्के के खेत से जो चप्पल मिली, वह दूसरे संदिग्ध आकाश की थी। कुछ ग्रामीणों का कहना था कि आकाश भी रात में बच्ची की तलाश कर रहा था। उसी वक्त उसकी चप्पल वहां पर छूट गई थी। पुलिस का कहना है कि इस बात की सच्चाई भी पता की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed