फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   सुल्तानुपर के

सुल्तानुपर के टीवी डिबेट कार्यक्रम में भिड़े कांग्रेसी व भाजपाई

Fri, 26 Apr 2019 12:45 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 26 Apr 2019 12:45 AM IST
विज्ञापन
सुल्तानुपर के
अमेठी। शहर के रामलीला मैदान में बृहस्पतिवार देर शाम एक टीवी चैनल ने डिबेट का आयोजन किया था। इस दौरान कई मुद्दों को लेकर सवाल-जवाब के बीच भाजपा और कांग्रेस समर्थक आपस में भिड़ गये। एंकर की ओर से जब तक मामले को संभाला जाता हाथापाई और पत्थरबाजी शुरू हो गई।
विज्ञापन



बाद में पुलिस ने पहुंच कर स्थिति को संभाला। इस दौरान कुछ लोगों के घायल होने की बात कही जा रही है मगर किसी भी पक्ष ने पुलिस को तहरीर नहीं दी है।


अमेठी में गुरुवार को एक टीवी चैलन की ओर से आयोजित डिबेट में इसमें भाजपा और कांग्रेस कार्यकर्ता भिड़ गये। बहस में भाजपा नेता गोविंद सिंह, कांग्रेस की ओर से एमएलसी दीपक सिंह और सपा से धीरेंद्र प्रताप सिंह वक्ता के रूप में मौजूद थे।
विज्ञापन



कार्यक्रम के दौरान कार्यकर्ताओं के बीच किसी बात को लेकर बीच विवाद शुरू हो गया और हाथापाई होने लगी। बीच-बचाव करने के लिए नेता भी दौड़े लेकिन दोनों ओर से पत्थरबाजी शुरू हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन



विवाद बढ़ने पर पुलिस को हस्तक्षेप करना पड़ा। बाद में पुलिस ने विवाद कर रहे लोगों को दौड़ाकर खदेड़ा। इससे वहां अफरातफरी मच गई।


सूत्रों की मानें तो घटना में कई लोग मामूली रूप से घायल हुए हैं। हालांकि पुलिस पूरे मामले से अनभिज्ञता जता रही है। इसके पूर्व अमेठी के जूनियर हाईस्कूल में आयोजित डिबेट में भी इन्हीं लोगों के बीच विवाद हुआ था।



एसओ डीके सिंह ने बताया कि किसी भी पक्ष से कोई तहरीर नहीं मिली है। घायलों के बारे में कोई जानकारी नहीं है। यदि तहरीर मिली तो रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed