{"_id":"62eeba3ad49ba300703a9a88","slug":"crime-lucknow-news-lko6430228114","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिम संचालक को दबोचकर अगवा शिक्षिका कराई मुक्त, पत्नी बोली- किसी की जिंदगी नहीं होने देंगे बर्बाद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिम संचालक को दबोचकर अगवा शिक्षिका कराई मुक्त, पत्नी बोली- किसी की जिंदगी नहीं होने देंगे बर्बाद
Sun, 07 Aug 2022 03:52 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज़ एजेंसी,गोंडा
संवाद न्यूज़ एजेंसी,गोंडा
Published by: लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 07 Aug 2022 03:52 PM IST
सार
पुलिस ने जिम संचालक को दबोचकर अगवा शिक्षिका मुक्त करवा ली है। 16 जुलाई को अन्य शिक्षिकाओं संग स्कूल जाते वक्त उसे अगवा किया गया था।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
कस्बे के कटी तिराहे के पास हाईवे से 22 दिन पहले दिनदहाड़े शिक्षिका को अगवा करने वाले जिम संचालक प्रशांत सिंह को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। अपहृत शिक्षिका भी सकुशल मिल गई है। पुलिस ने उसे वन स्टॉप सेंटर भेजा है। जबकि आरोपी प्रशांत से पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
कस्बे के एक मोहल्ले में रहने वाली युवती निजी स्कूल में शिक्षिका है। 16 जुलाई को अन्य शिक्षिकाओं संग स्कूल जाते वक्त कस्बे में कटी तिराहे के पास हाईवे पर एसयूवी सवार युवक ने ई-रिक्शा से युवती को खींचकर अगवा कर लिया था। मामले में शिक्षिका की मां ने कस्बे के ही रहने वाले जिम संचालक प्रशांत सिंह के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई थी। मामला तूल पकड़ते देख पुलिस ने प्रशांत के जिम में ताला जड़ने के साथ ही उसके तीन बैंक खाते सीज करा दिए थे। पुलिस टीम ने गुरुग्राम में रहने वाली प्रशांत की बहन के घर भी छापा मारा था, मगर सफलता नहीं मिली।
विज्ञापन
पुलिस की लचर कार्यशैली के प्रति लोगों की नाराजगी बढ़ रही थी। पुुलिस ने आनन-फानन प्रशांत के दो साथियों को गिरफ्तार कर वारदात में प्रयुक्त एसयूवी अयोध्या से बरामद कर ली थी मगर तमाम प्रयासों के बावजूद आरोपी व शिक्षिका का कुछ पता नहीं चल रहा था। इस बीच अगवा शिक्षिका की मां ने मुख्यमंत्री से लेकर पुलिस के उच्चाधिकारियों तक से गुहार लगाकर बेटी की सकुशल बरामदगी व आरोपी की गिरफ्तारी को लेकर गुहार लगाई। पुलिस टीम ने चंडीगढ़, दिल्ली से लेकर लखनऊ, गोरखपुर समेत कई शहरों में छापा मारा मगर सफलता नहीं मिली।
विज्ञापन
मामले में एसओजी व सर्विलांस सेल की मदद से शनिवार को पुलिस को सफलता मिली। पुलिस ने प्रशांत को गिरफ्तार करके अगवा शिक्षिका को सकुशल बरामद कर लिया है। शिक्षिका को फिलहाल वन स्टॉप सेंटर में रखा गया है। जबकि आरोपी प्रशांत से पुलिस टीम पूछताछ कर रही है। इस बारे में पुलिस अभी कुछ बताने से इनकार कर रही है। मामले में विवेचक ने सफलता की बात तो कही मगर अभी खुलासा नहीं किया। वहीं, एएसपी शिवराज ने कहा कि मुहर्रम को लेकर व्यस्तता है। ऐसे में मामले में अभी कोई अधिकृत रूप से जानकारी नहीं दे पाएंगे।
पत्नी बोली- किसी और लड़की की जिंदगी न होने देंगे बर्बाद
आरोपी जिम संचालक प्रशांत सिंह की गिरफ्तारी की जानकारी मिलते ही उसकी पत्नी पूजा सिंह अपने दोनों बच्चों को लेकर थाने पहुंच गई। वह प्रशांत से मिलने की मांग करने लगी, मगर पुलिसकर्मियों ने उसे नहीं मिलवाया। पूजा ने कहा कि प्रशांत ने जो अपराध किया है, उसके लिए उसे कड़ी से कड़ी सजा मिलनी चाहिए। पूजा ने कहा कि मेरी व दोनों बच्चों की तो जिंदगी प्रशांत ने बर्बाद कर दी है मगर किसी और लड़की की जिंदगी बर्बाद नहीं होने दूंगी।