हाथ तोड़ा, नसें काटीं फिर गला घोंटकर मार दिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पड़ोस में आई बारात देखने गए बालक की वहशियाना तरीके से हत्या कर दी गई। उसका शव घर के पास एक निर्माणाधीन मकान में बालू में दबा मिला।
जिसने भी शव देखा उसके रोंगटे खड़े हो गए। बालक का एक हाथ टूटा था। कलाई की नसें कटी थीं। गले पर रस्सी से कसने के निशान थे। पेट पर घाव था।
निम्नीपार मोहल्ला निवासी बाबू राजपूत का पुत्र बागवान (10) सोमवार रात पड़ोस में बारात देखने के बाद से लापता था।
परिजन रात भर उसकी तलाश करते रहे। मंगलवार को सुबह घर से कुछ दूर एक निर्माणाधीन मकान में बालू में दबा बालक का शव मिला।
हत्या से पहले बुरी तरह पीटा
पिता बाबू राजपूत ने शव देखकर बेटे की शिनाख्त की। बालक की हत्या निर्मम तरीके से की गई थी। उसका गला घोटा गया था।
बाएं हाथ की हड्डी टूटी थी। कलाई की नसें कटी थीं। बाईं ओर पेट पर घाव था। आगे के दो दांत भी टूटे मिले।
माना जा रहा है कि हत्या से पहले उसे बुरी तरह पीटा गया होगा। अथवा बुरी नीयत से उसे दबोचा गया था। एसपी राकेश शंकर को पिता ने कुछ सुराग दिए हैं।
पिता का आरोप है कि पड़ोसी युवक का बेटा उसके बाग से अमरूद तोड़ रहा था। बागवान ने उसे देख लिया था।
अमरूद चोरी की घटना छिपाने के लिए ही उसकी हत्या की गई है। उधर, चौकी प्रभारी महेंद्र सिंह ने आरोपी के घर पर दबिश दी किंतु वह सुबह से ही फरार था।