फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Crime against women is on top in Uttar Pradesh says Akhilesh Yadav.

यूपी में दुष्कर्म, अपहरण व अपराध को प्रश्रय दे रही है भाजपा: लखीमपुर खीरी कांड पर अखिलेश यादव

Sun, 16 Aug 2020 12:14 PM IST
ishwar ashish lucknow, uttar pradesh, india
lucknow, uttar pradesh, india Published by: ishwar ashish Updated Sun, 16 Aug 2020 12:14 PM IST
विज्ञापन
Crime against women is on top in Uttar  Pradesh says Akhilesh Yadav.
सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव। - फोटो : amar ujala

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने लखीमपुर खीरी में एक किशोरी के साथ दुष्कर्म की वारदात और फिर निर्मम हत्या पर योगी सरकार को कठघरे में खड़ा किया है।

विज्ञापन


उन्होंने घटना पर ट्वीट कर कहा कि उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी में एक बेबस किशोरी से दुष्कर्म के बाद निर्मम हत्या इंसानियत को झकझोर देने वाली घटना है। भाजपाकाल में उत्तर प्रदेश में महिलाओं व बच्चियों का उत्पीड़न चरम पर है। उन्होंने सवाल उठाए कि दुष्कर्म, अपहरण, अपराध व हत्याओं के मामले में भाजपा सरकार प्रश्रयकारी क्यों बन रही है?
विज्ञापन




बता दें कि शुक्रवार को लखीमपुर खीरी के थाना ईसानगर क्षेत्र अंतर्गत गन्ने के खेत में 12 साल की बच्ची का शव मिलने से सनसनी फैल गई थी। उसकी दोनों आंखें फूटीं थीं। गले में दुपट्टा कसा था तो पैर बंधे थे।

मौके पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। थाना ईसानगर क्षेत्र के एक ग्रामीण की 12 वर्षीय पुत्री शुक्रवार को दोपहर दो बजे खेतों की ओर गई थी, लेकिन वह शाम तक घर नहीं लौटी। इससे परिवार के लोग परेशान होने लगे और उसकी तलाश की।


गांव में काफी तलाश करने के बाद जब बच्ची का कोई पता नहीं चला तो परिवार वालों ने गांव वालों के साथ मिलकर खेतों में खोज शुरू की। खोजबीन में घर से करीब डेढ़ सौ मीटर दूर स्थित झन्नू यादव के खेत में बालिका का शव मिल गया। शव देख परिवार में कोहराम मच गया। मामले में दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed