फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   cricket fan files case against UPCA secretary

मैच देखने को नहीं मिला तो यूपीसीए सचिव पर किया मुकदमा

Tue, 20 Oct 2015 07:48 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, कानपुर
ब्यूरो/अमर उजाला, कानपुर Updated Tue, 20 Oct 2015 07:48 PM IST
विज्ञापन
cricket fan files case against UPCA secretary

भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच 11 अक्तूबर को कानपुर के ग्रीनपार्क में हुए किक्रेट मैच के टिकट खरीदने के बावजूद स्टेडियम में एंट्री न दिए जाने के कारण मैच देखने से वंचित रहे आठ लोगों ने यूपीसीए सचिव के खिलाफ उपभोक्ता फोरम में मुकदमा दाखिल किया है।

विज्ञापन


इस समय यूपीसीए सचिव राजीव शुक्ला हैं। इन लोगों ने फोरम से टिकट के पैसे वापसी और क्षति पूर्ति के पांच-पांच हजार रुपये दिलाने को कहा है। दिल्ली से मैच देखने आए एक युवक ने आने-जाने का किराया, होटल में रुकने और खाने का भी पैसा मांगा है। उपभोक्ता फोरम ने यूपीसीए सचिव को नोटिस जारी की है। अब इस मामले की सुनवाई चार दिसंबर को होगी।
विज्ञापन


टिकट खरीदकर मैच देखने गए सैकड़ों लोगों को लठिया कर भगाए जाने का मामला ‘अमर उजाला’ ने उठाया था। इस पर बार एसोसिएशन के पूर्व महामंत्री अनूप द्विवेदी ने मैच देखने से वंचित रहे लोगों का मुकदमा मुफ्त में लड़ने का एलान किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

लापरवाही में नहीं हुई एंट्री

cricket fan files case against UPCA secretary

मंगलवार को बाबाघाट निवासी रवींद्र कुमार, परवामीर निवासी प्रेम नारायण दीक्षित, किदवई नगर निवासी सुरेंद्र पाल सिंह, ट्विन टॉवर गुरुदेव पैलेस निवासी अनुज अग्रवाल, तुलसीनगर काकादेव निवासी कुलदीप नारायण श्रीवास्तव, कल्याणपुर निवासी वर्तमान में दिल्ली में नौकरी करने वाले आशुतोष चौहान, लक्ष्मीरतन कॉटन मिल फजलगंज निवासी विजय सिंह भदौरिया और बर्रा तीन निवासी शिव कुमार मिश्रा ने मुकदमा दाखिल किया है।

अधिवक्ता अनूप द्विवेदी ने फोरम को बताया कि यूपीसीए ने सेवा में कमी और लापरवाही करते हुए ग्राउंड में एंट्री नहीं दी। इन लोगों ने मैच देखने के लिए पैसे अदा किए थे इसलिए यह लोग यूपीसीए के उपभोक्ता हैं।

टिकट खरीदते ही वादी और विपक्षी के बीच मैच दिखाने का अनुबंध हो गया। इसलिए यूपीसीए उन्हें मैच दिखाने के लिए बाध्य था। मैच देखने के लिए एंट्री न दिए जाने के कारण इन लोगों को टिकट के पैसे वापस दिलाते हुए क्षतिपूर्ति दिलाई जाए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed