फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Cow shelters received 1200 quintals of straw as donation

Lucknow News: गोशालाओं को दान में मिला 1200 क्विंटल भूसा

Wed, 06 May 2026 02:33 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 06 May 2026 02:33 AM IST
विज्ञापन
Cow shelters received 1200 quintals of straw as donation
गोशाला में गायें।
लखनऊ। पशुपालन विभाग ने जिले की गोशालाओं के लिए किसानों से हरे चारे के अलावा भूसा दान देने का आह्वान किया था। इस पर 48 किसानों ने 1200 क्विंटल भूसा दान दिया है। प्रशासन ने गोशालाओं में अगले छह माह के लिए करीब 35 हजार क्विंटल भूसा दान में लेने का निर्णय लिया है।
विज्ञापन

मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डॉ. सुरेश कुमार ने बताया कि जिले की 85 गोशालाओं में 18,354 गोवंश हैं। इनके लिए साल भर में करीब 2,64,302 क्विंटल भूसे की आवश्यकता होती है। शासन के निर्देशानुसार प्रति पशु 50 रुपये प्रतिदिन की दर से चारे के लिए धनराशि आवंटित की जाती है, इसके बावजूद कई बार हरा चारा और भूसा उपलब्ध नहीं हो पाता। इस स्थिति को देखते हुए प्रशासन ने दान से भूसा प्राप्त करने का अभियान शुरू किया है। सीवीओ ने बताया कि अब तक जिले के 48 किसान इसके लिए आगे आ चुके हैं।

गोशाला में गायें।

गोशाला में गायें।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed