फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   covid hospital

राजधानी में लोकबंधु व रामसागर मिश्र अस्पताल फिर बनाए गए लेवल-2 कोविड हॉस्पिटल

Mon, 22 Mar 2021 01:58 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 22 Mar 2021 01:58 AM IST
विज्ञापन
covid hospital
लखनऊ। कोरोना के बढ़ते मामलों से एक बार फिर अस्पतालों की व्यवस्था बदलने जा रही है। स्वास्थ्य विभाग ने लोकबंधु और राम सागर मिश्र को दोबारा कोविड अस्पताल बनाने का निर्णय लिया है। दोनों को लेवल-2 के तहत आरक्षित किया जा रहा है। इसके अलावा तीन निजी अस्पतालों मेदांता, चंदन और मेयो को एलर्ट पर रखा गया है।
विज्ञापन

राजधानी में अभी लेवल-3 केजीएमयू, एसजीपीजीआई और लोहिया संस्थान ही कोविड के लिए आरक्षित हैं। पिछले पांच दिनों में कोरोना के 380 से अधिक नए केस सामने आने के कारण तीनों चिकित्सा संस्थानों में 50 फीसदी से ज्यादा बेड भर चुके हैं। सीएमओ डॉ. संजय भटनागर ने बताया कि संक्रमण की तेजी को देखते हुए लोकबंधु व राम सागर को दोबारा लेवल-2 कोविड अस्पताल बनाया जा रहा है। यहां अगले दो दिनों में 100-100 बेड तैयार करने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन

रामसागर में ओपीडी बंद, लोकबंधु में फिलहाल चलती रहेगी
बीकेटी स्थित राम सागर मिश्र अस्पताल में सोमवार से ओपीडी व इमरजेंसी सेवा दोनों बंद कर दी जाएंगी। डॉ. रोहित सिंह ने बताया कि अस्पताल को पूरी तरह कोविड डेडिकेटेड बनाने का आदेश है। इसमें आईसीयू के चार बेड होंगे। इस समय अस्पताल में 30 से 35 मरीज भर्ती हैं। उनकी स्थिति के हिसाब से डिस्चार्ज किया जाएगा। उधर, लोकबंधु अस्पताल की सीएमएस डॉ. अमिता यादव ने बताया कि एल-2 के लिए 100 बेड तैयार किए जा रहे हैं। इसमें 30 बेड आईसीयू के होंगे। अस्पताल में कुल 300 बेड हैं। भर्ती मरीजों की संख्या 150 है। अभी ओपीडी व आईपीडी बंद करने का निर्देश नहीं है, यह चलती रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed