{"_id":"5d2a37988ebc3e6cf2319740","slug":"counselling-postponed-in-rehabitation-university-lucknow-news-lko470552826","type":"story","status":"publish","title_hn":"ललित कला संकाय के बाद अब कोसोऱ्ं पर भी संकट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ललित कला संकाय के बाद अब कोसोऱ्ं पर भी संकट
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुनर्वास विवि में ललित कला संकाय के बाद अब कोर्सों पर भी संकट
प्रवेश परीक्षा कराने के बाद बीवीए-एमवीए की प्रवेश काउंसलिंग स्थगित
डॉ. शकुंतला मिश्रा राष्ट्रीय पुनर्वास विश्वविद्यालय में संगीत एवं ललित कला संकाय के बाद यहां चलने वाले कोर्सों पर भी संकट के बादल मंडराने लगे हैं। विवि ने बीवीए-एमवीए कोर्स की प्रवेश परीक्षा कराने, मेरिट लिस्ट जारी करने के बाद अचानक प्रवेश काउंसलिंग स्थगित कर दी। जानकारी के अनुसार इन कोर्सों को लेकर प्रशासन ने कुछ आपत्ति की है, जिसकी वजह से प्रवेश काउंसलिंग स्थगित की गई है।
विवि में पिछले काफी दिनों से संगीत एवं ललित कला संकाय को लेकर खींचतान चल रही है। शिक्षक संघ का आरोप है कि विवि प्रशासन ने नियमों के विपरीत संगीत एवं ललित कला संकाय का नाम बदलकर कला एवं संगीत संकाय कर दिया है। इसे न तो बोर्ड ऑफ स्टडीज से पास कराया गया न ही एकेडमिक काउंसिल में इस पर चर्चा की गई। संघ ने इस पर भी पहले कुलपति व बाद में सामान्य परिषद के अध्यक्ष व मुख्यमंत्री को भी पत्र भेजा था।
दूसरी तरफ विवि प्रशासन ने सत्र 2019-20 में प्रवेश के लिए जारी कार्यक्रम में अन्य कोर्सों के साथ-साथ बीवीए-एमवीए में प्रवेश के लिए आवेदन मांगे। प्रवेश परीक्षा आयोजित की गई। वेबसाइट पर मेरिट व वेटिंग लिस्ट जारी कर 11 जुलाई को प्रवेश काउंसलिंग की तिथि भी जारी कर दी थी। मगर अचानक 10 जुलाई को एक नोटिस जारी कर प्रवेश काउंसलिंग स्थगित करने की सूचना जारी कर दी गई।
विज्ञापन
जबकि काफी संख्या में अभ्यर्थी अपने अभिभावकों के साथ प्रवेश के लिए विवि पहुंच गए। उन्हें निराश वापस लौटना पड़ा। इसकी जानकारी होने पर विवि शिक्षक संघ के पदाधिकारियों व विभाग के शिक्षकों ने कुलपति प्रो. राणा कृष्णपाल सिंह से मिलकर इस पर अपनी नाराजगी जताई। उन्होंने आरोप लगाया कि एक साजिश के तहत इस कोर्स को भी खत्म करने की कवायद की जा रही है। जबकि कोर्स सभी प्रमुख संस्थाओं से एप्रूव है।
एमबीए की काउंसलिंग को भटके विद्यार्थी
विवि द्वारा शनिवार को एमबीए की 120 सीटों पर प्रवेश के लिए विद्यार्थियों को बुलाया गया था। मगर उन्हें इस बारे में उचित जानकारी देने वाला कोई नहीं था। एक विद्यार्थी ने बताया कि शुक्रवार को अचानक उसके मोबाइल पर काउंसलिंग का मैसेज आया। जबकि विवि की वेबसाइट पर काउंसलिंग से संबंधित कोई सूचना या मेरिट आदि नहीं अपलोड की गई। इस बारे में जब निदेशक प्रवेश व्यावसायिक कोर्स प्रो. नागेंद्र यादव के फोन पर संपर्क किया गया तो वह उपलब्ध नहीं हुए।
छात्रों का अहित नहीं होगा
विश्वविद्यालय प्रशासन ने अपरिहार्य कारणों से काउंसलिंग स्थगित की है। प्रशासन जल्द ही इस मामले में ठोस निर्णय लेगा। विद्यार्थियों का अहित नहीं होगा।
- प्रो. अश्वनी कुमार दुबे, प्रवक्ता, पुनर्वास विवि