फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Corruption case against Housing and Development Council clerk

Lucknow News: आवास एवं विकास परिषद के लिपिक पर भ्रष्टाचार का केस

Mon, 01 Jan 2024 01:35 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 01 Jan 2024 01:35 AM IST
विज्ञापन
Corruption case against Housing and Development Council clerk
लखनऊ। आवास एवं विकास परिषद का एक लिपिक रिश्वतखोरी और आय से अधिक संपत्ति के मामले में फंस गया है। एंटी करप्शन की जांच में आरोप सही साबित हुए हैं। इस पर एंटी करप्शन में तैनात इंस्पेक्टर लक्ष्मी नारायण यादव ने लिपिक के खिलाफ सुशांत गोल्फ सिटी थाने में एफआईआर दर्ज कराई है।
विज्ञापन

शिकायतकर्ता पवन कुमार चौधरी और दिलीप विश्वकर्मा ने वृंदावन आवास योजना के तहत मकान के लिए आवेदन किया था। आवास एवं विकास परिषद में तैनात लिपिक राजेंद्र प्रसाद ने पवन से चार लाख 31 हजार 142 रुपये और दिलीप से पांच लाख 37 हजार 140 रुपये की रिश्वत ली थी। एंटी करप्शन की जांच में सामने आया कि राजेंद्र प्रसाद पर लगे आरोप सही हैं। जांच अधिकारी ने कई अहम सुबूत भी जुटाए।
विज्ञापन

जांच में सामने आया कि राजेंद्र प्रसाद के पास दो लग्जरी कारें व वृंदावन योजना में दो मकान हैं। इसके अलावा भी कई संपत्तियों के बारे में जानकारी हुई है। जिससे साफ हुआ कि उसके पास आय से अधिक संपत्ति है।
विज्ञापन
विज्ञापन

एडीसीपी साउथ शशांक सिंह ने बताया कि धोखाधड़ी व भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत राजेंद्र प्रसाद के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। विवेचना एसीपी को सौंपी गई है।

दोनों शिकायकर्ताओं ने एंटी करप्शन की टीम को एक सीडी उपलब्ध कराई थी। जिसमें रिश्वत मांगने संबंधी कॉल रिकॉर्डिंग व कुछ वीडियो थे। जांच अधिकारी ने इस सीडी को साक्ष्य के तौर पर शामिल किया। जांच में साबित हुआ कि रिकॉर्डिंग में राजेंद्र प्रसाद की ही आवाज है। ये बेहद मजबूत साक्ष्य है। आशंका है कि इन दो शिकायतकर्ताओं के अलावा अन्य तमाम लोगों से भी राजेंद्र प्रसाद ने इसी तरह वसूली की होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed