{"_id":"6aba982e884d287dcc040b4f","slug":"ayodhya-six-year-old-girl-abducted-while-sleeping-at-the-station-2026-09-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"अयोध्या: स्टेशन पर सो रही छह वर्षीय बालिका का अपहरण, सीसीटीवी में ले जाता दिखा संदिग्ध व्यक्ति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अयोध्या: स्टेशन पर सो रही छह वर्षीय बालिका का अपहरण, सीसीटीवी में ले जाता दिखा संदिग्ध व्यक्ति
Mon, 28 Sep 2026 10:09 PM IST
Ishwar Ashish Bhartiya
अमर उजाला नेटवर्क, अयोध्या
अमर उजाला नेटवर्क, अयोध्या
Published by: Ishwar Ashish Bhartiya
Updated Mon, 28 Sep 2026 10:09 PM IST
सार
मामले में तहरीर के आधार पर जीआरपी ने अज्ञात के खिलाफ अपहरण की धारा में रिपोर्ट दर्ज की है। पुलिस स्टेशन परिसर और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की रिकॉर्डिंग की जांच कर रही है। फुटेज में एक व्यक्ति बालिका को अपने साथ ले जाते हुए नजर आ रहा है।
विज्ञापन
रेलवे स्टेशन के बरामदे से बच्ची को लेकर जाता आरोपी
- फोटो : amar ujala
विस्तार
अयोध्या धाम रेलवे स्टेशन से छह वर्षीय बालिका के लापता होने का मामला सामने आया है। परिजनों की तहरीर पर जीआरपी ने अज्ञात के खिलाफ अपहरण की धारा में रिपोर्ट दर्ज कर बालिका की तलाश शुरू कर दी है। स्टेशन परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। फुटेज में एक संदिग्ध व्यक्ति बालिका को अपने साथ ले जाते हुए दिखाई दे रहा है।
विज्ञापन
बस्ती जिले के खंडौली के हलमाता निवासी नेहा के मुताबिक, उनकी छह वर्षीय बेटी दिव्या और चार वर्षीय मानसी अपनी नानी के साथ 25 सितंबर की शाम अयोध्या धाम रेलवे स्टेशन की गैलरी में सो रही थीं। कुछ देर बाद दिव्या लापता मिली। स्टेशन परिसर और आसपास के इलाकों में तलाश करने के बाद भी उसका कोई पता नहीं चला। 26 सितंबर को जीआरपी थाने में तहरीर दी गई।
विज्ञापन
तहरीर के आधार पर जीआरपी ने अज्ञात के खिलाफ अपहरण की धारा में रिपोर्ट दर्ज की है। पुलिस स्टेशन परिसर और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की रिकॉर्डिंग की जांच कर रही है। फुटेज में एक व्यक्ति बालिका को अपने साथ ले जाते हुए नजर आ रहा है। पुलिस संदिग्ध की पहचान करने के साथ बालिका के संभावित ठिकाने का पता लगाने में जुटी है।
विज्ञापन
एसओ जीआरपी अनिल प्रताप सिंह ने बताया कि बालिका की बरामदगी के लिए पुलिस टीम कार्रवाई कर रही है। आसपास के क्षेत्रों से भी जानकारी जुटाई जा रही है। बालिका के पिता दीपक हिमाचल में मजदूरी करते हैं। नेहा अपनी मां और बच्चों के साथ अयोध्या धाम स्टेशन पर भीख मांगकर जीवन-यापन करती है।