फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Two flights bound for Kathmandu from Kuwait and New Delhi diverted to Lucknow

Lucknow News: कुवैत, नई दिल्ली से काठमांडो जा रही दो उड़ानें लखनऊ डायवर्ट

Tue, 29 Sep 2026 01:57 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 29 Sep 2026 01:57 AM IST
विज्ञापन
Two flights bound for Kathmandu from Kuwait and New Delhi diverted to Lucknow
लखनऊ। नई दिल्ली और कुवैत से नेपाल के काठमांडो जा रही दो उड़ानें खराब मौसम के कारण लखनऊ डायवर्ट कर दी गईं। इससे यात्रियों को असुविधा का सामना करना पड़ा एयरपोर्ट सूत्रों के मुताबिक कुवैत से रात 10:15 बजे रवाना हुई जजीरा एयरवेज की उड़ान (जे91539) सोमवार सुबह 6:30 बजे काठमांडो पहुंची। खराब मौसम के कारण इसे लैंडिंग की अनुमति नहीं मिली। विमान काफी देर तक त्रिभुवन अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे के ऊपर चक्कर काटता रहा। इसके बाद एटीसी के निर्देश पर इसे लखनऊ भेज दिया गया। सात बजे के करीब विमान की चौधरी चरण सिंह अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे पर सुरक्षित लैंडिंग हुई।
विज्ञापन

उधर, नई दिल्ली से तड़के 4:30 बजे रवाना हुई एयर इंडिया की उड़ान (एआई215) सुबह करीब 6:35 बजे काठमांडो पहुंची। एटीसी से लैंडिंग की अनुमति न मिलने पर यह विमान काफी देर तक त्रिभुवन एयरपोर्ट के ऊपर चक्कर काटता रहा। बाद में इसे भी लखनऊ भेज दिया गया। सुबह सात बजे विमान अमौसी एयरपोर्ट पर उतरा। काठमांडो में मौसम साफ होने के बाद सुबह करीब नौ बजे दोनों उड़ानों को रवाना किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed