फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Coronavirus update in Uttar Pradesh new cases found and deceased recovered and deaths

यूपी में कोरोना LIVE: उत्तर प्रदेश में रिकॉर्ड 10,369 मरीज डिस्चार्ज, अब तक 17,135 संक्रमित

Sun, 21 Jun 2020 12:28 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: शाहरुख खान Updated Sun, 21 Jun 2020 12:28 AM IST
सार

कोरोना महामारी के बीच यूपी में रिकॉर्ड 10,369 मरीज अब तक ठीक होकर घर जा चुके हैं। कुल एक्टिव मरीजों से यह संख्या लगभग डेढ़ गुना ज्यादा है। शनिवार को भी 374 मरीजों को डिस्चार्ज किया गया है। इसके अलावा 592 नए कोरोना पॉजिटिव मरीज सामने आए हैं। एक्टिव मरीजों की संख्या बढक़र 6237 हो गई है। अब तक 529 मरीजों की मौत हो चुकी है। अब तक 17,135 संक्रमित हुए हैं। यहां पढ़ें-कोरोना से जुड़ा हर अपडेट...

विज्ञापन
Coronavirus update in Uttar Pradesh new cases found and deceased recovered and deaths
यूपी में कोरोना वायरस - फोटो : PTI

विस्तार

यूपी में 592 नए कोरोना पॉजिटिव
विज्ञापन

कोरोना महामारी के बीच यूपी में रिकॉर्ड 10,369 मरीज अब तक ठीक होकर घर जा चुके हैं। कुल एक्टिव मरीजों से यह संख्या लगभग डेढ़ गुना ज्यादा है। शनिवार को भी 374 मरीजों को डिस्चार्ज किया गया है। इसके अलावा 592 नए कोरोना पॉजिटिव मरीज सामने आए हैं। एक्टिव मरीजों की संख्या बढक़र 6237 हो गई है। अब तक 529 मरीजों की मौत हो चुकी है। अब तक 17,135 संक्रमित हुए हैं। 

कानपुर में कोरोना के 21 मरीज और बढ़े
कानपुर में कोरोना मरीजों की संख्या बढ़ती ही जा रही है। शनिवार रात आई रिपोर्ट में 21 और मरीजों में कोरोना की पुष्टि हुई है। कोरोना के कुल संक्रमित 957 हो गए हैं। एक्टिव केस 387 हैं। 533 रोगमुक्त होकर घर चले गए।
विज्ञापन


बदायूं में दो और मिले कोरोना पॉजिटिव
शनिवार देर रात आई रिपोर्ट में बदायूं में दो और कोरोना पॉजिटिव मामले सामने आए। इनमें एक बाबा कॉलोनी तथा एक अल्फा खां सराय का है। बताया जा रहा है कि ये दोनों पहले से ही राजकीय मेडिकल कॉलेज में भर्ती थे और उनका सैंपल जांच को भेजा गया था। शनिवार देर रात आई रिपोर्ट में दोनों पॉजिटिव आए।
विज्ञापन
विज्ञापन


अलीगढ़: डीएम कैंप कार्यालय में तीन कर्माचारी सहित सात कोरोना पॉजिटिव
डीएम कैंप कार्यालय में भी कोरोना ने दस्तक दे दी है। यहां पर तीन कर्मचारियों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। जानकारी के मुताबिक रिपोर्ट में जिले में कुल सात पॉजिटिव पाए गए हैं।

बदायूं जिला अस्पताल से भागा कोरोना संदिग्ध, कुंवरगांव इलाके में पकड़ा
बदायूं में शनिवार देर शाम एक कोरोना संदिग्ध जिला अस्पताल के कोरोना वार्ड से भाग गया, जिससे अस्पताल के स्टाफ में अफरातफरी मच गई। तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दी गई। जिस पर पहुंची पुलिस ने पीछा करते हुए उसे कुंवरगांव-बदायूं रोड पर पकड़ लिया। फिर उसे दोबारा जिला अस्पताल भेजा गया है।

गौतमबुद्ध नगर में 41 नए कोरोना पॉजिटिव केस मिले
उत्तर प्रदेश स्वास्थ्य विभाग के अनुसार गौतमबुद्ध नगर में 41 नए कोरोना पॉजिटिव केस मिले हैं। यहां अब कुल 1369 संक्रमण के केस हो गए हैं। जबकि 661 लोग ठीक होकर अपने घर पहुंच गए हैं। वहीं 690 मामले अभी सक्रिय हैं। 18 लोगों की अब तक मौत हो चुकी है। 

चंदौली में दो और कोरोना पॉजिटिव मिले
जिले में दो और कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। इसके अलावा छह लोग चंदौली जिले के और दो मरीज दूसरे जनपद के ठीक होकर घर लौटे है। जिले में कुल संक्रमितों की संख्या 69 हो गयी इसमे 33 एक्टिव मरीज है और 35 लोग ठीक हो चुके है। जबकि एक कि मौत हो चुकी है।

मिर्जापुर में पांच लोग मिले कोरोना संक्रमित 
कोरोना अस्पताल में ड्यूटी कर रहे सफाईकर्मी समेत पांच की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इसमें एक नोएडा से लौटा है। इसके बाद संक्रमितों की कुल संख्या 67 पहुंच गई है। जबकि 25 केस एक्टिव हैं। 40 स्वस्थ होकर घर जा चुके है। दो की मौत हो चुकी है।

आगरा में दो और मरीजों की मौत, आठ नए संक्रमित मिले
आगरा में दो और संक्रमित मरीजों की शनिवार को एसएन कॉलेज में मौत हो गई है। इसके बाद अब मृतकों की संख्या 75 हो गई है। डीएम प्रभु एन सिंह ने बताया कि अंबेडकर कॉलोनी निवासी 58 वर्षीय व्यक्ति गंभीर सांस रोग से ग्रस्त था। दूसरी मृतक 54 वर्षीय महिला है। एनीमिया ग्रस्त होने से इनके शरीर में खून की कमी हो गई। दोनों मृतक पहले से बीमार थे। डीएम ने बताया शनिवार को आठ नए संक्रमित भी मिले हैं। कुल संक्रमितों का आंकड़ा अब 1132 हो गया है। 15 मरीज डिस्चार्ज होने से स्वस्थ्य होने वालों की संख्या 929 हो गई है। शहर के अलग-अलग अस्पतालों में 128 मरीज उपचारधीन हैं।

वाराणसी में कोरोना संक्रमित युवक की मौत
वाराणसी के चोलापुर के विदुर निवासी एक युवक की कोरोना से शनिवार को मौत हो गई। इसके साथ ही जिले में कोरोना से होने वाली मौत की संख्या 12 हो गई है। इसके अलावा तीन और लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। जिसके बाद उन्हें आइसोलेशन वार्ड में भर्ती करा दिया गया है।

झांसी में बढ़े कोरोना के मरीज
झांसी जिले में कोरोना के मरीज बढ़ते ही जा रहे हैं। शनिवार को अलीगोल खिड़की निवासी महिला कोरोना पॉजिटिव पाई गई है। जबकि उपयुक्त मनरेगा और बड़ा बाजार निवासी एक व्यक्ति ट्रू नेट जांच में पॉजिटिव पाए गए हैं। इसकी अब आरटी-पीसीआर की जांच कराई जायेगी।

मेरठ में कोरोना संक्रमण के 23 नए मामले मिले
मेरठ में आज कोरोना संक्रमण के 23 नए मरीज मिले हैं। जबकि शनिवार को आठ मरीजों की मौत हो गई है। इनमें चार मौत मेरठ मेडिकल में हुई हैं। एक मौत सुभारती में जबकि तीन आसपास के जिलों में हुई हैं। 

इटावा में कोरोना से दो की मौत
यूपी के इटावा जिले में शनिवार को कोरोना से एक महिला समेत दो लोगो की मौत हो गई है। कोरोना से अब तक जिले में 6 की मौतें हो चुकी हैं। जिले में छह नए पॉजिटिव मरीज भी मिले हैं। इटावा में कुल कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या 167 हो गई है। 90 मरीज ठीक हो चुके हैं। जबकि 71 केस सक्रिय हैं।

गोरखपुर में शनिवार को मिले छह नए कोरोना पॉजिटिव केस
उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले में शनिवार को छह और कोरोना पॉजिटिव मरीज मिले हैं। साथ ही 2 मरीजों की मौत भी हुई है। मौजूदा समय में कोरोना मरीजों की संख्या 220 हो गई है। जबकि मरने वाले मरीजों की संख्या 10 हो गई है। इसकी पुष्टि सीएमओ डॉ श्रीकांत तिवारी ने की है।

सहारनपुर में चार तो मुजफ्फरनगर में छह नए केस मिले
सहारनपुर में कोरोना संक्रमण के चार नए केस मिले हैं। इनमें बिजनौर में आज दो कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। वहीं मुजफ्फरनगर में छह नए कोरोना केस मिले हैं। जबकि बागपत में कोरोना पॉजिटिव का आंकड़ा 188 है। जिले में आज कोई पॉजिटिव नहीं मिला है। शामली में भी आज कोई पॉजिटिव केस नहीं मिला है।

फिरोजाबाद में कोरोना संक्रमण के पांच और मरीज मिले 
फिरोजाबाद जिले में कोरोना संक्रमण के पांच नए मरीज मिले हैं। इससे जिले में अब संक्रमितों का आंकड़ा 452 हो गया है। इनमें 303 लोग कोरोना से मुक्त हो चुके हैं। जबकि 20 लोगों की मौत हो चुकी है।

गाजीपुर में 15 और कोरोना पॉजिटिव मिले
गाजीपुर जिले में बड़ी संख्या में कोराना संक्रमित मरीजों के मिलने का क्रम शनिवार को भी बना रहा। दोपहर में आई 230 लोगों की रिपोर्ट में कुल 15 पॉजिटिव मिले, इसमें एक महिला भी शामिल है। इन मरीजों में दो को छोड़कर बाकी 13 प्रवासी हैं। अब जिले में मरीजों की कुल संख्या 273 हो गई जिसमें से 110 सक्रिय हैं।

सिद्धार्थनगर जिले में दो और कोरोना पॉजिटिव मिले
सिद्धार्थनगर जिले में शनिवार को दो और कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। संक्रमित मिले मरीजों में एक महिला भी शामिल है। यह सदर और बांसी तहसील क्षेत्र के अलग-अलग गांव के निवासी हैं। रिपोर्ट आने के बाद दोनों को बर्डपुर स्थिति आइसोलेशन वार्ड में शिफ्ट कर दिया गया है। जिले में अब तक 183 संक्रमित पाए जा चुके हैं। इसमें 144 ठीक होकर घर भेजे जा चुके हैं, जबकि 28 एक्टिव केस है।

मुरादाबाद में महिला समेत दो की मौत, 8 नए मरीज मिले
मुरादाबाज जिले में कोरोना पॉजिटिव महिला समेत दो लोगों की मौत हो गई। शनिवार को 8 लोगों की कोरोना की पुष्टि भी हुई है। जिले में मृतकों की संख्या 17 हो गई है, जबरि संक्रमितों का आंकड़ा बढ़कर 171 पहुंच गया है। 

जालौन में तीन नए मरीज मिले
उत्तर प्रदेश के जालौन में तीन नए कोरोना पॉजिटिव मरीज मिले हैं। जिसमें से एक उरई और दो कोंच के रहने वाले हैं। स्वास्थ्य टीम ने तीनों कोरोना संक्रमितों को कोविड अस्पताल में भर्ती करवाया है। जिले में अब कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा 138 पहुंच गया है। 

फर्रूखाबाद में चार लोग कोरोना पॉजिटिव मिले
उत्तर प्रदेश के फर्रूखाबाद में शनिवार सुबह दो प्रवासियों समेत चार लोगों में कोरोना की पुष्टि हुई। सभी को एल-1 अस्पताल बरौन सीएचसी भेजा गया है।    

लखनऊ में 20 नए मरीज मिले
राजधानी लखनऊ में कोरोना वायरस के 20 नए मरीज मिले हैं। इसमें डायल 112 के पांच, केजीएमयू में इलाज के लिए आने वाले 5 और हसनगंज एक, इंदिरा नगर, जानकीपुरम एक, काकोरी एक और रहीमाबाद के मरीज शामिल हैं। UP 112 में पांच कर्मियों के कोरोना पॉजिटिव मिलने के बाद बिल्डिंग को 48 घंटे के लिए बंद कर दिया गया है। 

संतकबीरनगर में 14 नए कोरोना पॉजिटिव मिले
संतकबीरनगर जिले में शनिवार को 14 नए कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। जिसमें चार प्राइवेट हॉस्पिटल के 11 कर्मी शामिल हैं, इन सभी को सेंट थामस इंटर कॉलेज के एलवन हॉस्पिटल में क्वारंटीन कर दिया गया है। अब तक जिले में कुल 181 लोग कोरोना पॉजिटिव मिल चुके है।

रामपुर में कोरोना के 9 नए केस मिले
रामपुर में शनिवार को कोरोना के 9 नए मामले सामने आए हैं। संक्रमितों में आठ प्रवासी शामिल हैं, जबकि एक पीएचसी का कर्मचारी है। 

हरदोई में आठ नए पॉजिटिव मिले
उत्तर प्रदेश के हरदोई में शनिवार सुबह आठ नए कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। संक्रमितों में दो सगे भाई भी शामिल हैं। अब कुल संक्रमितों की संख्या 178 पहुंच गई है। एक्टिव केस 67 हैं, 108 लोग अब तक कोरोना को मात दे चुके हैं।


यूपी में मिले रिकॉर्ड 817 नए मामले
उत्तर प्रदेश में शुक्रवार को एक बार फिर कोरोना मरीजों का रिकॉर्ड बना है। पहली बार एक ही दिन में 800 से ज्यादा संक्रमित मिले। शुक्रवार को 19 की वायरस ने जान ले ली। अब तक 507 लोग दम तोड़ चुके हैं। अब कुल संक्रमितों की संख्या 16,594 हो गई है। सबसे ज्यादा 151 मामले गौतमबुद्ध नगर में मिले हैं। शुक्रवार दोपहर 3 बजे तक एक दिन में रिकॉर्ड 817 मरीज मिलने की पुष्टि की गई थी। इससे पहले बुधवार को 630 मरीज सामने आए थे। जो प्रदेश में कोरोना संक्रमण की शुरुआत के बाद मरीजों की अधिकतम संख्या थी।  
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed