यूपी में कोरोना LIVE: प्रदेश में एक दिन में रिकॉर्ड 203 मरीज आए सामने, अब तक 4258 संक्रमित
उत्तर प्रदेश में कोरोना वायरस संक्रमण के मामलों की संख्या शनिवार को 4258 हो गई और अब तक इससे 95 लोगों की मौत हो चुकी है। 2327 लोग पूर्णतया उपचारित होकर अस्पतालों से छुट्टी पा चुके हैं। -यहां पढ़ें यूपी में कोरोना वायरस से संबंधित हर अपडेट
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
प्रदेश में एक दिन में 203 मरीज आए सामने और 275 डिस्चार्ज, दोनों रिकॉर्ड
प्रवासी कामगारों की प्रदेश में आमद के साथ ही एक दिन में अधिकतम 203 कोरोना पॉजिटिव मरीज मिलने का रिकार्ड बन गया। इससे पहले मई के पहले सप्ताह में 177 मरीज अधिकतम सामने आए थे। हालांकि राहत की बात यह है कि एक दिन में अधिकतम 275 मरीज डिस्चार्ज होने का रिकार्ड प्रदेश में बना अब प्रदेश में 4258 पॉजिटिव मरीजों की संख्या पहुंच गई है। लेकिन इनमें से एक्टिव मरीज 1713 हैं।
आगरा में मिले पांच कोरोना संक्रमित
आगरा में शनिवार को मिले पांच नए कोरोना संक्रमित। जिले में अब कुल मरीजों की संख्या हुई 803। डीएम ने दी जानकारी।
मेरठ में मिले कोरोना के आठ नए मामले
मेरठ में शनिवार को कोरोना के आठ नए और केस मिले हैं। अब जनपद में मरीजों की संख्या बढ़कर 320 हो गई है।
रामपुर में सामने आए कोरोना के 19 नए मामले
शनिवार को रामपुर में कोरोना के 19 नये मामले सामने आए हैं। ये सभी लोग अहमदाबाद से ट्रेन से 12 मई को आए थे। इनके सैंपल 12 मई को लिए गए थे, जिसकी रिपोर्ट शनिवार को आई है। 117 लोगों के भेजे गए सैंपल में से 19 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। रामपुर में कोरना के मामलों की संख्या बढ़कर 57 हो गई है, जिसमें से 34 सक्रिय हैं। एक दिन में कोरोना के 19 मामले रामपुर में अब तक का रिकॉर्ड है।
नोएडा में मिले पांच कोरोना संक्रमित
नोएडा में शनिवार को पांच नए कोरोना संक्रमित पाए गए हैं।
अब तक 95 लोगों की कोरोना से हुई मौत
उत्तर प्रदेश में कोरोना वायरस संक्रमण के मामलों की संख्या शनिवार को 4140 हो गई और अब तक इससे 95 लोगों की मौत हो चुकी है। प्रमुख सचिव (चिकित्सा एवं स्वास्थ्य) अमित मोहन प्रसाद ने कहा कि प्रदेश में ऐसे मरीजों की संख्या कुल 1718 है जिनका अभी इलाज चल रहा है और 2327 लोग पूर्णतया उपचारित होकर अस्पतालों से छुट्टी पा चुके हैं।
195 fresh cases of #COVID19 & 3 deaths recorded in Uttar Pradesh in the last 24 hours, taking total number of cases to 4140 & death toll to 95. There are 1718 active cases in the state: Uttar Pradesh Health Department pic.twitter.com/wqp8ptV8uS
— ANI UP (@ANINewsUP) May 16, 2020
संभल में मिले 11 कोरोना संक्रमित
संभल जिले में शनिवार को 11 कोरोना पॉजिटिव मिले हैं, इनमें चार स्वास्थ्यकर्मी भी शामिल हैं। जिले में कुल मरीजों की संख्या 45 हो गई है।
मेरठ में एक और कोरोना संक्रमित की मौत
मेरठ में शनिवार को कोरोना से एक और मौत हो गई है। सीएमओ ने इसकी पुष्टि की है। जनपद में कोरोना से मरने वालों की संख्या अब 18 हो गई है।
गाजियाबाद में सामने आए कोरोना के छह नए मामले
गाजियाबाद में कोरोना संक्रमण के छह मामले सामने आए हैं। इसके साथ ही जिले में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़कर 178 हो गई है। शनिवार को 162 रिपोर्ट प्राप्त हुई हैं। सभी नए मरीजों को अस्पताल में भर्ती कराया जा रहा है।
मैनपुर में दो भाई मिले कोरोना संक्रमित
मैनपुरी में गुजरात के अहमदाबाद से आए दो सगे भाई कोरोना संक्रमित निकले। दोनों कस्बा नवीगंज के रहने वाले हैं। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने दोनों को आइसोलेशन वार्ड में भर्ती कराया है। उधर, इनके साथ आने वाले 24 लोगों को क्वारंटीन सेंटर में रखा गया है।
बरेली: बिहारीपुर बना नया हॉटस्पॉट, गलियों में सन्नाटा
बरेली जिले में दो दिनों में तीन नए कोरोना मरीज मिल चुके हैं। तीनों लोग मुंबई से आए थे जिन्हें केवल थर्मल स्क्रीनिंग के बाद घर भेज दिया गया था। शुक्रवार शाम कोतवाली के बिहारीपुर इलाके में ऐसे ही कोरोना पॉजिटिव मिलने के बाद पीड़ित के घर के आसपास 400 मीटर इलाके को सील कर दिया गया है। पुलिस ने पतली गलियों को भी बैरियर लगाकर बंद कर दिया है और बाहर निकलने वालों पर सख्ती की जा रही है। अयूब खां चौराहे पर भी पुलिस वाहन चेकिंग कर रही है।
गौतमबुद्ध नगर में कोरोना से पांचवीं मौत
गौतमबुद्ध नगर में कोरोना संक्रमण से पांचवीं मौत का मामला सामने आया है। ग्रेटन नोएडा के जिम्स अस्पताल में भर्ती 65 वर्षीय बुजुर्ग ने दम तोड़ दिया। बताया गया कि बुजुर्ग मरीज निमोनिया से भी ग्रसित थे।
A 65 year old man who was also suffering from pneumonia, and had tested positive for #COVID19, lost his life yesterday: Government Institute of Medical Sciences (GIMS), Greater Noida
— ANI UP (@ANINewsUP) May 16, 2020
The total number of fatalities in Gautam Buddha Nagar district is now at 5.
प्रवासी मजदूरों का हाल देखने निकले एडीजी
लॉकडाउन के दौरान औरैया में हुए हादसे के बाद डीजीपी ने अधिकारियों को यह स्पष्ट आदेश दिया है कि सड़क पर कोई मजदूरों का जत्था पैदल चलकर जाते हुए नहीं दिखना चाहिए। अगर ऐसा हाल मिला तो संबंधित थाना प्रभारी दोषी माने जाएंगे। आदेश अनुपालन के लिए एडीजी ने रामपुर जिले के मिलक तक दौरा किया। रास्ते में मीरगंज व फतेहगंज पश्चिमी के पुलिस के ड्यूटी प्वाइंट चेक किए और स्टाफ को तमाम निर्देश दिए।
जालौन में मिले चार नए मरीज
जालौन जिले में शनिवार को कोरोना के चार और पॉजिटिव मामले सामने आए। जालौन जिले में अब संक्रमितों की संख्या बढ़कर 40 हो गई है, जिनमें से 36 एक्टिव केस हैं। यह सभी सूर्यनगर उरई के निवासी हैं।
फर्रुखाबाद में कोरोना के पांच और मरीज मिले
फर्रुखाबाद जिले में शनिवार को पांच और लोगों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई है। अब जनपद में कोरोना मरीजों की संख्या 13 हो गई है। कमालगंज के गांव राजेपुर सरायमेंदा निवासी पांच युवक पिछले दिनों मुंबई से वापस आए थे। ये पांचों आज पॉजिटिव पाए गए हैं।
मिर्जापुर में छह और आजमगढ़ में मिले दो पॉजिटिव
मिर्जापुर में छह और आजमगढ़ में दो नए कोरोना पॉजिटिव मरीज मिले हैं। आजमगढ़ में एक की शुक्रवार को मौत हो गई थी, जिसकी देर रात रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। अब मिर्जापुर में कोरोना वायरस के मामलों की संख्या 13 हो गई है, जिसमें से तीन ठीक हो चुके हैं। वहीं आजमगढ़ में भी कोरोना के 13 मामले सामने आ चुके हैं। इसमें से आठ ठीक हो चुके हैं। चार सक्रिय हैं और एक की मौत हो चुकी है।
हरदोई में मिले सात नए संक्रमित
हरदोई जिले में शनिवार को कोरोना के सात नए मामले सामने आए हैं। इनमे से दो संडीला व पांच शाहाबाद तहसील क्षेत्र के हैं। पॉजिटिव मिले सात लोगों में एक महिला भी शामिल है। हरदोई जिले में अब कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़कर 13 हो गई है। इनमें से दो मरीज ठीक हो जुके हैं।
वाराणसी में कोरोना से तीसरी मौत
वाराणसी में कोरोना वायरस से तीसरी मौत हो गई है। आज सुबह कोरोना से संक्रमित रिटायर्ड पीसीएस ने दम तोड़ दिया। जिलाधिकारी कौशलराज शर्मा ने इसकी पुष्टि की है। जिले में अब तक कोरोना वायरस के 93 मामले सामने आ चुके हैं। आज कोरोना संक्रमित से तीसरी मौत के बाद 35 एक्टिव केस बचे हैं। कोरोना से दो लोगों की पहले ही मौत हो चुकी है, वहीं 55 लोग ठीक हो चुके हैं।
देवरिया में मिले पांच और कोरोना पॉजिटिव
देवरिया जिले के बरहज रोड के पास स्थित मैरिज हॉल में क्वारंटीन किए गए लोगों में से पांच की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई है। सभी को मेडिकल कालेज रेफर कर दिया गया है।
कांटी गांव का युवक कोरोना पॉजिटिव
पडरौना क्षेत्र के कांटी गांव में एक युवक संक्रमित पाया गया है। बताया गया कि वह 12 मई को मुंबई से आया था और 14 मई को जांच के लिए उसके सैंपल भेजे गए थे। मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. नरेंद्र प्रसाद गुप्त ने इसकी पुष्टि करते हुए बताया कि 25 वर्षीय युवक की रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद अब पूरी कांटी ग्राम पंचायत को कंटेनमेंट जोन बनाया जाएगा।