फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   coronavirus latest news in hindi Ram mandir construction Shri Ram Janmabhoomi Trust meeting after lockdown over

कोरोना से राममंदिर निर्माण की तैयारी को झटका, पहला चरण पूरा होने के बाद दूसरे चरण में फंसा पेंच

Thu, 26 Mar 2020 10:15 AM IST
शाहरुख खान धीरेंद्र सिंह, अमर उजाला, अयोध्या
धीरेंद्र सिंह, अमर उजाला, अयोध्या Published by: शाहरुख खान Updated Thu, 26 Mar 2020 10:15 AM IST
विज्ञापन
coronavirus latest news in hindi Ram mandir construction Shri Ram Janmabhoomi Trust meeting after lockdown over
राम मंदिर का प्रस्तावित मॉडल - फोटो : अमर उजाला
वैश्विक महामारी कोरोना से बचाव के लिए समूचे देश को लॉकडाउन करने से श्रीरामजन्मभूमि पर भव्य मंदिर निर्माण की तैयारी को झटका लगा है। अब चार अप्रैल को होने वाली श्रीरामजन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट की बैठक को स्थगित करने की तैयारी है, जल्द ही इसकी अधिकृत घोषणा होगी। 
विज्ञापन


इसी बैठक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से गर्भगृह में भूमिपूजन की तिथि तय होनी थी। इसी के साथ सेवानिवृत्त शीर्ष आईएएस नृपेंद्र मिश्र की अगुवाई में निर्माण कार्य शुरू होना था।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


सुप्रीम कोर्ट से नौ नवंबर 2019 को श्रीरामजन्मभूमि पर भव्य राममंदिर निर्माण की सभी बाधाएं दूर होने के बाद भी अड़चनें खत्म होने का नाम नहीं ले रही हैं। 492 साल से राममंदिर निर्माण की प्रतीक्षा खत्म होने में कुछ दिन और लगेगा। 

देरी की वजह कोरोना इफेक्ट है। नवरात्र के प्रथम दिन बुधवार को रामलला को 27 साल बाद तिरपाल से लाकर नए अस्थाई भव्य मंदिर में विराजमान करने के बाद ब्रह्ममुहूर्त में योगी आदित्यनाथ ने कहा कि राममंदिर निर्माण का पहला चरण तय समय में विधिवत पूरा हो गया। 

अब तेजी से मंदिर निर्माण का कार्य भी जल्द शुरू होगा। लेकिन, सूरज चढने के साथ मंदिर निर्माण की तिथि तय करने को लेकर 4 अप्रैल को यहां होने वाली ट्रस्ट की बैठक टलने का खतरा बढ़ गया। 

जबकि इस बैठक का एकमात्र एजेंडा था, भव्य राममंदिर निर्माण के लिए भूमिपूजन की तिथि तय करना। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पहले ही भूमिपूजन की तिथि पर अयोध्या आने का वचन ट्रस्ट के अध्यक्ष महंत नृत्यगोपाल दास को दे चुके हैं। 

ट्रस्ट शीर्ष सूत्रों के अनुसार अब श्रीरामजन्मभूमि ट्रस्ट की बैठक चार अप्रैल को होना नामुमकिन है। कोरोना के चलते पूरे देश में लॉक डाउन है। घरेलू उड़ान समेत ट्रेन आदि सभी तरह के परिवहन पर रोक है। 

ऐसे में 14 अप्रैल को लॉकडाउन खत्म होने के बाद ही हालात देखकर मंदिर निर्माण के लिए तिथि तय करने को लेकर बैठक बुलाई जाएगी। सूत्र बताते हैं कि जल्द ही ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय बैठक टलने की घोषणा करेंगे, लेकिन इसकी नई तिथि व स्थान बाद में घोषित करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed