{"_id":"5ecd5a8e748cf46a0809c89a","slug":"coronavirus-in-up-35-more-corona-positive-found-in-ayodhya-one-dead","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"यूपी में तेजी से फैल रहा संक्रमण, अयोध्या में 35 और मिले कोरोना पॉजिटिव, एक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी में तेजी से फैल रहा संक्रमण, अयोध्या में 35 और मिले कोरोना पॉजिटिव, एक की मौत
Tue, 26 May 2020 11:36 PM IST
शाहरुख खान
अमर उजाला नेटवर्क, अयोध्या
अमर उजाला नेटवर्क, अयोध्या
Published by: शाहरुख खान
Updated Tue, 26 May 2020 11:36 PM IST
विज्ञापन
फाइल फोटो
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महानगरों से आए प्रवासी मजदूरों में कोरोना संक्रमण के मामले तेजी से सामने आ रहे हैं। दो दिन की छुट्टी के बाद मंगलवार को लखनऊ से आई रिपोर्ट में 35 और लोग कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। इसी के साथ अब अयोध्या में कोरोना के मरीजों की संख्या बढ़कर 94 हो गई है, जिसमें 90 सक्रिय हैं।
इसमें से 13 मरीजों की रिपोर्ट मंगलवार सुबह आई थी। जिनमें से 11 प्रवासी है, जबकि दो उनके संपर्क में आए लोग शामिल हैं। उधर, राजर्षि मेडिकल कॉलेज में भर्ती अंबेडकरनगर जिले के एक कोरोना संक्रमित मरीज की मौत से हड़कंप मच गया है। जिले में किसी संक्रमित की यह पहली मौत है, इसके पहले महानगरों से आए तीन शवों की जांच रिपोर्ट कोरोना संक्रमित पाई गई थी।
किंग जार्ज मेडिकल कॉलेज, लखनऊ से मंगलवार को रिपोर्ट आते ही जिले में हड़कंप मच गया। प्रशासनिक अमले व स्वास्थ्य विभाग की टीमों ने गांवों में दस्तक देते हुए बचाव कार्य शुरू कर दिया है। पिछले दो दिन तक कोरोना से राहत के बाद मंगलवार को जिले में 35 मरीज कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं।
विज्ञापन
आनन-फानन संबंधित इलाकों में स्वास्थ्य टीमें रवाना की गईं और मरीजों की शिनाख्त करके हुए उन्हें झुनझुनवाला कॉलेज में आइसोलेट करने की प्रक्रियाएं शुरू हुईं। पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों की टीम गांवों में पहुंची और गांव को सील करते हुए सैनिटाइजेशन करने का काम दोपहर में शुरू किया गया।

साथ ही मरीजों के संपर्कियों की शिनाख्त कर उन्हें भी क्वारंटीन करने का सिलसिला प्रारंभ हुआ। इसके अलावा दो अन्य मरीज मेडिकल कॉलेज, दर्शननगर में रखे गए थे, जिन्हें भी झुनझुनवाला में रेफर किया गया।
मंगलवार को आई रिपोर्ट में ब्लॉकवार पूरा बाजार में छह, मया बाजार में 9, मिल्कीपुर में 5, अमानीगंज में 4, रुदौली में 3, मवई में एक, मसौधा में एक, सोहावल में एक, हैरिंग्टनगंज में एक, मदरसा नगर पंचायत में 2 व अयोध्या शहर में दो मरीज मिले हैं।