फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   CORONA

लॉडलों के लिए 16,725 किटें पहुंची, 27 से घर-घर होगा वितरण

Wed, 23 Jun 2021 12:25 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 23 Jun 2021 12:25 AM IST
विज्ञापन
CORONA
27-रायबरेली में मंगलवार को बच्चों में बंटने के लिए आई दवा की किट। - फोटो : RAIBARAILY
रायबरेली। कोरोना लक्षण वाले बच्चों को घर बैठे दवा मुहैया करवाने के लिए 16,725 किटें मंगलवार की सुबह जिले को मिली। किटों को संबंधित अस्पतालों को उपलब्ध करवाया गया है। जहां से सर्वे के आधार पर घर घर जाकर इनका वितरण होगा। पहली खेप में ग्रामीण क्षेत्र के लिए 14,820 और शहरी इलाके को 1905 किटें मिलीं हैं।
विज्ञापन

27 जून से शुरू होने वाले डोर-टू-डोर सर्वे में बच्चों की स्क्रीनिंग करने के साथ ही दवा किट का वितरण शुरू होगा। बीते दिनों मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दवा लदे वाहनों को हरी झंडी दिखाकर बच्चों तक दवा किट पहुंचाने की योजना का शुभारंभ किया था। मंगलवार की सुबह जिले को पहली खेप के रूप में 16,725 दवा किटें मिल गई हैं। आगामी 27 जून से निगरानी समितियां घर-घर जाकर बच्चों की स्क्रीनिंग करने के साथ ही दवा की किटें मुहैया कराएंगी।
विज्ञापन

पहली खेप में मिली किटों की स्थिति
उम्र किटों की संख्या
शून्य से 1 साल 5575
1 साल से 5 साल 5575
6 साल से 12 साल 5575
कुल 16,725
एक साल पैरासिटामॉल, मल्टी विटामिन ड्राप
शासन से आई दवा किट में शून्य से एक साल तक के बच्चों के लिए पैरासिटामॉल ड्राप, मल्टी विटामिन ड्राप और ओआरएस का पैकेट की व्यवस्था की गई है। एक से पांच वर्ष वाले बच्चों की किट में पैरासिटामॉल सीरप, मल्टी विटामिन सीरप और ओआरएस पैकेट रखा गया है। पांच से 12 साल की उम्र वालों के लिए पैरासिटामॉल, मल्टी विटामिन टैबलेट, ओआरएस पैकेट के साथ आइवरमेक्टिन छह मिली ग्राम भी दी गई है। इसे तीन दिन लेना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

निगरानी समितियां गांव-गांव जाकर कोविड 19 के लक्षण वाले बच्चों को चिन्हित कर निशुल्क दवा किट उपलब्ध कराएंगी। समिति के सदस्य किट देते समय लाभार्थी का नाम, पता, फोन नंबर आदि विवरण लेंगी। सीएम हेल्पलाइन के माध्यम से लाभार्थियों से संपर्क कर बच्चों की सेहत की जानकारी ली जाएगी।

बच्चों में बंटने के लिए दवा की 16,725 किटें आ गई हैं। किटों को संबंधित अस्पतालों को उपलब्ध करवा दिया गया है। शासन को और किट के लिए डिमांड भेजी गई है। आगामी 27 जून से घर-घर जाकर निगरानी समितियां बच्चों की स्क्रीनिंग करके किट बांटेंगी। प्रशांत शुक्ला, इंचार्ज चीफ फॉर्मासिस्ट
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed