फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Corona cases passes 900 figure in Lucknow

संक्रमितों का आंकड़ा फिर 900 पार, नौ की मौत, कोरोना से जान गंवाने वालों में 35 साल के युवा भी

Sat, 03 Apr 2021 02:01 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 03 Apr 2021 02:01 AM IST
विज्ञापन
Corona cases passes 900 figure in Lucknow
लविवि में कोरोना की जांच करवाती छात्राएं। - फोटो : LKO CITY
लखनऊ। राजधानी में कोरोना का वार घातक होता जा रहा है। शुक्रवार को जहां 940 लोग पॉजिटिव मिले तो नौ लोगों की वायरस ने जान ले ली। चिंता की बात यह है कि मरने वालों में 80 साल की बुजुर्ग के साथ 35 साल के युवा भी हैं। जान गंवाने वाले नौ लोगों में चार की उम्र 50 साल से कम है।
विज्ञापन

लविवि में संक्रमण का दायरा बढ़ता जा रहा है। नौ शिक्षकों के अलावा शुक्रवार को एक असिस्टेंट रजिस्ट्रार व डीन रिकरूटमेंट ऑफिस का एक कर्मचारी भी कोरोना पॉजिटिव निकला। रजिस्ट्रार डॉ. विनोद कुमार सिंह ने इसकी पुष्टि करते हुए कहा कि शनिवार को प्रशासनिक कार्यालय व परिसर में सैनिटाइजेशन करवाया जाएगा। वहीं, केजीएमयू प्रवक्ता के मुताबिक जानकीपुरम निवासी 35 वर्षीय युवक की हालत बहुत खराब थी। इसी तरह बदायूं के 42 वर्षीय संक्रमित को सांस लेने में समस्या थी। वेंटिलेटर पर रखने के बावजूद उसे बचाया नहीं जा सका। इसके साथ लखनऊ की 68 वर्षीय महिला की भी केजीएमयू में मौत हो गई। उन्हें डायबिटीज और हाइपरटेंशन के साथ कई बीमारियां थीं।
विज्ञापन

अब पांच हजार के करीब सक्रिय केस
राजधानी में सिर्फ दो दिन में दो हजार के करीब संक्रमण में मामले सामने आए। इससे सक्रिय केस की संख्या 4,587 पहुंच गई। अभी यह संख्या और बढ़ने की आशंका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

आइसोलेशन में 3011 मरीज
लखनऊ में आइसोलेशन में रहने वालों की संख्या भी तेजी से बढ़ रही है। शुक्रवार तक 3011 मरीज आइसोलेशन में थे। सीएमओ ने बताया कि कुल 189 रोगियों को हॉस्पिटल आवंटन किया गया। सभी के लिए एंबुलेंस का आवंटन भी कर दिया गया। देर शाम तक 74 रोगियों को भर्ती कराया जा चुका है। शेष 115 ने होम आईसोलेशन का चयन किया।
इंदिरानगर और गोमतीनगर में सबसे ज्यादा मामले-
इंदिरानगर में 61, गोमतीनगर में 58, आलमबाग में 35, रायबरेली रोड पर 32, महानगर में 43, हजरतगंज में 45, अलीगंज में 23, तालकटोरा में 51, चौक में 48, हसनगंज में 29, बाजार खाला में 20 मरीज मिले।
इस साल के सबसे ज्यादा सैंपल
वायरस के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग ने सैंपल बढ़ाने शुरू कर दिए हैं। शुक्रवार को सर्विलांस एवं कॉन्टैक्ट ट्रेसिंग के आधार पर 16,135 सैम्पल लिए गए। इस साल एक दिन में लिए जाने वाले सैंपल की यह सर्वाधिक संख्या है।
जेएनपीजी का छात्र संक्रमित, आज कॉलेज बंद
लखनऊ। जेएनपीजी (केकेसी) कॉलेज के बीए प्रथम वर्ष का एक छात्र शुक्रवार को संक्रमित निकला। हालांकि, अवकाश के कारण यह स्पष्ट नहीं हो पाया कि वह कॉलेज आ रहा था या नहीं। फिलहाल शनिवार को कॉलेज में शिक्षण कार्य स्थगित कर सैनिटाइजेशन करवाया जाएगा। वहीं, कॉलेज प्रशासन ने ऑनलाइन क्लास चलाने के लिए जिला प्रशासन से अनुमति मांगी है।
लविवि में संक्रमण फैलने के बाद 10 अप्रैल तक ऑनलाइन क्लास चलाने का निर्णय हो गया, लेकिन सहयुक्त कॉलेजों को लेकर स्पष्ट निर्देश न जारी होने से उहापोह की स्थिति है। होली की छुट्टी पर गए विद्यार्थियों का लौटना शुरू हो गया है। वहीं, छह अप्रैल से परीक्षा भी शुरू हो रही है। ऐसे में कॉलेज कोरोना से बचाव को लेकर क्या व्यवस्था करें और कक्षाएं कैसे चलाएं, इस पर वे परेशान हैं। जेएनपीजी की प्राचार्या डॉ. मीता शाह ने कहा कि एक छात्र के संक्रमित होने की सूचना मिल रही है। स्पष्ट नहीं है कि वह कक्षा में आ रहा था या नहीं। सैनिटाइजेशन के लिए शनिवार को कॉलेज विद्यार्थियों के लिए बंद किया गया है। जिला प्रशासन से ऑनलाइन क्लास के लिए सहमति मांगी है। वहीं, कालीचरण पीजी कॉलेज के प्रिंसिपल डॉ. देवेंद्र सिंह ने कहा कि कक्षाएं चलाने को लेकर विवि प्रशासन के स्पष्ट निर्देश नहीं मिले हैं। इसे लेकर सभी जगह उहापोह है। अभी शिक्षकों को ऑनलाइन व ऑफलाइन दोनों तरह से क्लास चलाने के लिए कहा है। विद्यार्थियों को सतर्कता बरतने के लिए कहा गया है।
लुआक्टा ने कहा, कॉलेज चलाएं ऑनलाइन क्लास
लखनऊ। लखनऊ विश्वविद्यालय सहयुक्त महाविद्यालय शिक्षक संघ (लुआक्टा) ने सभी कॉलेजों से ऑनलाइन क्लास चलाने की मांग की है। अध्यक्ष डॉ. मनोज पांडेय व महामंत्री डॉ. अंशु केडिया ने कहा कि लविवि सहित महाविद्यालयों में भी कोरोना के केस मिलने की सूचनाएं मिल रही है। लविवि अपने यहां ऑनलाइन क्लास चला रहा है, ऐसे में कॉलेज भी ऑनलाइन क्लास का संचालन करें।

नेशनल में चलेंगी ऑनलाइन क्लास
कोरोना के खतरे को देखते हुए नेशनल पीजी कॉलेज प्रशासन ने 10 अप्रैल तक ऑनलाइन क्लास चलाने का निर्णय लिया है। प्राचार्या डॉ. नीरजा सिंह ने बताया कि सैनिटाइजेशन आदि पर भी ध्यान दिया जा रहा है। कुछ कक्षाओं की परीक्षा भी चल रही है। 10 के बाद आगे का निर्णय होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed