फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Conveyed the message of education and equality by organizing an awareness rally

Lucknow News: जागरूकता रैली निकालकर दिया शिक्षा और समानता का संदेश

Mon, 12 Oct 2026 02:14 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Mon, 12 Oct 2026 02:14 AM IST
विज्ञापन
Conveyed the message of education and equality by organizing an awareness rally
काकोरी के ग्राम पंचायत भवन दसदोई में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।
लखनऊ। अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस पर रविवार को इनिशिएटिव फाउंडेशन इंडिया की ओर से काकोरी के ग्राम पंचायत भवन दसदोई में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें बाल विवाह रोकने, बालिकाओं की शिक्षा, सुरक्षा, समानता और अधिकारों पर चर्चा की गई। इसके बाद रैली निकालकर बेटियों को शिक्षा और आगे बढ़ने के समान अवसर देने की अपील की गई।
विज्ञापन

मिशन शक्ति के प्रतिनिधि व काकोरी चौकी प्रभारी अमित चौधरी ने कहा कि लड़कियों को अपने अधिकारों की जानकारी होनी चाहिए ताकि उत्पीड़न या भेदभाव होने पर वे मदद मांग सकें। सामाजिक कार्यकर्ता शिवानी और शशि ने कहा कि कम उम्र में शादी और जबरन विवाह से लड़कियों की पढ़ाई छूट जाती है। इससे उनके सपने और आत्मनिर्भर बनने की संभावनाएं प्रभावित होती हैं। बेटियों को पढ़ाई छुड़ाकर शादी करने के बजाय अपने सपने पूरे करने का अवसर देना चाहिए। रैली में टीम लीडर सृष्टि, मुस्कान, वर्तिका, आकांक्षा, अंशी, नेहा समेत करीब 80 बालिकाएं और महिलाएं शामिल हुईं।

काकोरी के ग्राम पंचायत भवन दसदोई में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।

काकोरी के ग्राम पंचायत भवन दसदोई में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed