फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Contractor not visible, no recovery from vehicles

Lucknow News: नजर नहीं आए ठेकेदार, वाहनों से नहीं हुई वसूली

Wed, 31 May 2023 11:57 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Wed, 31 May 2023 11:57 PM IST
विज्ञापन
Contractor not visible, no recovery from vehicles
रायबरेली। नगर पालिका की ओर से टैक्सी स्टैंड के छह और वाहन व वाहन स्टैंड के दो ठेकों को निरस्त किए जाने के बाद बुधवार को ठेकेदार वसूली करते नजर नहीं आए। हालांकि कुछ मार्गों में ठेकेदारों के कुछ गुर्गों ने वसूली का प्रयास किया, लेकिन वाहन चालकों ने टोकन नहीं दिया। जिला महिला और पुरुष अस्पताल में भी लोगों ने वाहन खड़े किए, लेकिन वसूली करने के लिए कोई नहीं पहुंचा। इससे लोगों ने राहत की सांस ली, क्योंकि ठेकेदार मनमाने तरीके से वसूली कर रहे थे।
विज्ञापन

नगर पालिका की ओर से वाहन और टैक्सी स्टैंड का ठेका पिछले मार्च माह में उठाया गया था। प्रक्रिया में तमाम खामियां होने के कारण सभी आठ ठेका निरस्त कर दिए गए। इसमें रायबरेली से त्रिपुला-महराजगंज रोड, डीह, परशदेपुर रोड, रतापुर-अमावां रोड, राही, फुरसतगंज रोड, लालगंज, खीरों, गुरुबख्शगंज रोड, डलमऊ, ऊंचाहार, सलोन रोड के टैक्सी स्टैंड और शहर में जिला महिला अस्पताल व सुपर मार्केट में वाहन स्टैंड का ठेका निरस्त किया गया है। ठेकों के निरस्त होने के बाद लोगों ने राहत की सांस ली है, क्योंकि ठेकेदार मनमाने तरीके से तीन गुना तक अधिक रुपया वसूल रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed