फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Construction of Ram temple will begin in three months says amit shah

अमित शाह का एलानः तीन महीने में शुरू हो जाएगा राम मंदिर का निर्माण

Wed, 22 Jan 2020 02:10 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Wed, 22 Jan 2020 02:10 AM IST
विज्ञापन
Construction of Ram temple will begin in three months says amit shah
Amit shah - फोटो : अमर उजाला
केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने एलान किया कि तीन महीने में अयोध्या में भगवान श्रीराम की जन्मभूमि स्थल पर मंदिर निर्माण शुरू हो जाएगा। उन्होंने मंदिर मुद्दे पर भी विपक्ष को कठघरे में खड़ा करते हुए उस पर हमला बोला। 
विज्ञापन


कहा कि सैकड़ों साल पुराने मामले को कांग्रेस सहित विपक्षी दल लटकाए रखने चाहते थे। लेकिन मोदी सरकार के प्रयास से सुप्रीम कोर्ट में इस मामले की सुनवाई तेज हुई। हम लोगों का जीवन धन्य है कि हमारे जीवन काल में अयोध्या में गगनचुंबी राम मंदिर का बनने जा रहा है।
विज्ञापन


 शाह मंगलवार को यहां बंगला बाजार में रामकथा पार्क में सीएए के समर्थन में आयोजित रैली में बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि सुप्रीम कोर्ट में कांग्रेस नेता कपिल सिब्बल ने कई बार राम मंदिर पर सुनवाई का विरोध किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


उस दिन हमारा जीवन धन्य हो जाएगा जिस दिन ‘श्रीराम जन्मभूमि’ पर बनने वाले गगनचुंबी मंदिर में रामलला विराजमान हो जाएंगे। शाह ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट के निर्णय से बनने वाले राम मंदिर का भी कांग्रेस, अखिलेश और मायावती विरोध कर रहे हैं। 

कहा कि पांच सौ साल पहले भगवान राम का मंदिर आक्रमणकारियों ने तोड़ दिया था। मंदिर निर्माण के लिए लगातार आंदोलन हुए। लाखों लोगों ने बलिदान दिया। जब तक कांग्रेस सरकार थी उसने राम मंदिर का निर्माण नहीं होने दिया। 


कांग्रेस के नेता कपिल सिब्बल कोर्ट में कहते रहे कि अभी सुनवाई न करिए। केंद्र में मोदी सरकार बनने के बाद सर्वोच्च न्यायालय में जल्द सुनवाई शुरू कराने की कोशिश हुई तो भी सिब्बल ने कई बार अड़ंगा डाला। शाह ने कहा कि जनता ने 303 सीटों के साथ मोदी की सरकार फिर बनवाई तो केंद्र के प्रयास से सुप्रीम कोर्ट में इस मामले की सुनवाई फिर तेज हुई।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed