फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   construction of gandhi setu's road stuck

गांधी सेतु की सड़क को एलडीए, पीडब्ल्यूडी ने बना दिया फुटबाल

Wed, 17 Mar 2021 02:07 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 17 Mar 2021 02:07 AM IST
विज्ञापन
construction of gandhi setu's road stuck
1090 चौराहे से अंबेडकर पार्क, गोमतीनगर को जोड़ने वाले गांधी सेतु की सड़क को एलडीए और पीडब्ल्यूडी के अफसरों ने ‘फुटबॉल’ बना दिया है। पिछले दिनों यह सड़क बनाने की सहमति देने के बाद पीडब्ल्यूडी ने अब तकनीकी दिक्कत के नाम पर इससे इनकार कर दिया है। उधर, करीब छह माह से लोग इस सड़क के गड्ढों से गुजरने को मजबूर हैं।
विज्ञापन

पीडब्ल्यूडी के इंजीनियरों का कहना है कि गांधी सेतु की सड़क बनाने के लिए प्रस्ताव भेजा था, लेकिन अधिकारियों ने इसके लिए बजट स्वीकृति नहीं दी। उनका कहना है कि जिस सड़क या पुल को हैंडओवर नहीं किया गया, उसे बनाने की अनुमति नहीं दी जा सकती है। ऐसे में इस सड़क का काम करीब एक महीने तक फिर टल गया है।
विज्ञापन

एलडीए ने रोका अपना काम
जनवरी में वरिष्ठ ब्यूरोक्रेट के फोन करने के बाद एलडीए ने इस सड़क को बनाने का प्रस्ताव तैयार किया था। हालांकि, बजट की कमी से कुछ दिन तक काम टल गया। इस बीच एक राजनेता ने पीडब्ल्यूडी को भी सड़क बनाने के लिए कहा। इसके बाद विभाग ने वित्तीय वर्ष के अंत में कुछ बजट मौजूद होने पर गांधी सेतु के अलावा जनेश्वर मिश्र पार्क से सृजन विहार रेलवे अंडरपास तक सड़क बनाने को सहमति दी। इसके चलते एलडीए ने अपना टेंडर नहीं किया। अब करीब एक महीने बाद पीडब्ल्यूडी ने सड़क बनाने से मना कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बिना स्वामित्व लिए और हैंडओवर की प्रक्रिया पूरी कराए पीडब्ल्यूडी गांधी सेतु व दूसरी सड़क पर काम नहीं करा पाएगा। अभी तक बिना स्वामित्व लिए ही सड़क बनाने का प्रस्ताव था, जिसे विभागीय मंजूरी नहीं मिली है। कोशिश है कि अप्रैल में हैंडओवर की प्रक्रिया पूरी कर इसे बनवाया जाए।

- राजीव राय, अधिशासी अभियंता, पीडब्ल्यूडी प्रांतीय खंड
पीडब्ल्यूडी अगर हैंडओवर व स्वामित्व के बाद ही सड़क बना सकता है तो एलडीए ऐसा करने के लिए तैयार है। इस प्रक्रिया को पूरा करा लिया जाएगा। वैसे भी प्रमुख सड़कें बनाने की विशेषज्ञता पीडब्ल्यूडी के ही पास है।
- इंदुशेखर सिंह, मुख्य अभियंता, एलडीए
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed