फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   congress workers protest for fuel hike in lucknow

यूपी: पेट्रोल-डीजल की बढ़ी कीमतों के खिलाफ कांग्रेसियों ने रिक्शा चला कर जताया विरोध, लाठीचार्ज

Wed, 21 Aug 2019 11:47 PM IST
Amulya Rastogi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: Amulya Rastogi Updated Wed, 21 Aug 2019 11:47 PM IST
विज्ञापन
congress workers protest for fuel hike in lucknow
विरोध प्रदर्शन करते कांग्रेस कार्यकर्ता - फोटो : amar ujala

उत्तर प्रदेश में पेट्रोल-डीजल की बढ़ी कीमतों को लेकर लखनऊ में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने विरोध प्रदर्शन किया। महंगाई के विरोध में विधानसभा के सामने कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने रिक्शा चलाकर डीजल-पेट्रोल के बढ़े दाम के खिलाफ प्रदर्शन किया।

विज्ञापन


विज्ञापन


उत्तर प्रदेश में पेट्रोल और डीजल के दाम बढ़ाए जाने के बाद कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष राज बब्बर ने सरकार के खिलाफ आंदोलन की घोषणा की थी। इसी क्रम में बुधवार को लखनऊ की सड़कों पर सैकड़ों कांग्रेसी कार्यकर्ता हाथों में तख्तियां लेकर नारेबाजी करते हुए विरोध दर्ज कराते नजर आए। 
विज्ञापन
विज्ञापन


कांग्रेस नेता अजय कुमार लल्लू , प्रदेश सचिव शैलेन्द्र तिवारी और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अखिलेश प्रताप सिंह की अगुवाई में सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने रिक्शे पर सवार होकर रिक्शा चालकों को पीछे बैठा पेट्रोल और डीजल के दामों को लेकर अपना विरोध दर्ज करवाया। इस दौरान सैकड़ों की संख्या में कांग्रेस के कार्यकर्ता केकेसी चौराहे से लेकर विधानसभा तक विरोध दर्ज कराने के लिए सड़कों पर उतरे।

विधानसभा से पहले जब कांग्रेसी कार्यकर्ताओं को पुलिस ने बैरिकेडिंग लगाकर रोकने की कोशिश की तो कार्यकर्ता बेरीकेडिंग फांदकर विधानसभा की ओर बढ़ने लगे। पुलिस ने कार्यकर्ताओं को रोका तो वे विधानसभा के सामने सड़क पर बैठकर नारेबाजी करने लगे। इस पर पुलिस ने हल्का लाठीचार्ज भी किया।

कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने सीएम योगी के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। इस अवसर पर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अखिलेश प्रताप सिंह ने कहा कि उत्तर प्रदेश में जब से योगी सरकार आई है लगातार जनता को मायूसी का सामना करना पड़ रहा है। एक तरफ जहां बदहाल कानून व्यवस्था के कारण प्रदेश की जनता पहले से ही त्रस्त है तो वहीं दूसरी तरफ उत्तर प्रदेश में बढ़ते पेट्रोल और डीजल के दामों ने आम जनता की परेशानियों को और बढ़ा दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed