फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   congress use social media for more reach

दिल्ली में मिला कांग्रेसियों को आत्मविश्वास का टॉनिक

Fri, 23 Aug 2013 09:23 PM IST
लखनऊ/ब्यूरो/इंटरनेट डेस्क
लखनऊ/ब्यूरो/इंटरनेट डेस्क Updated Fri, 23 Aug 2013 09:23 PM IST
विज्ञापन
congress use social media for more reach

प्रदेश कांग्रेस कमेटी ब्लाक स्तर पर सोशल मीडिया के जरिए अपनी बात जनता तक पहुंचाएगी। इसके लिए शुरूआत में सात जिलों में ब्लाक स्तर पर कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षित किया जाएगा। ताकि भाजपा के सोशल मीडिया कैंपेन का जवाब दिया जा सके।

विज्ञापन


दिल्ली में आयोजित कार्यशाला में प्रदेश के पांच पदाधिकारियों ने हरीश वाजपेयी की अगुवाई में हिस्सा लिया। इसमें अमरनाथ अग्रवाल, अशोक पांडे, वीरेन्द्र सिंह, तारीक सिद्दकी और नीलेश चतुर्वेदी शामिल हैं।
विज्ञापन


दिल्ली से लौटे पार्टी नेता आत्मविश्वास से लबरेज हैं। उनका मानना है कि रणनीति बेहतर बनाकर भाजपा को करारा जवाब दिया जा सकता है।

असल में पार्टी अभी तक सोशल मीडिया के इस्तेमाल के मामले में भाजपा से पीछे है। लिहाजा दिल्ली की कार्यशाला में अपनी बात रखने के टिप्स दिये गये हैं।

पार्टी प्रवक्ता अमर नाथ अग्रवाल का कहना है किफेसबुक और ट्वीटर से आज की युवा पीढ़ी जुड़ी हुई है और इसका फायदा हमें मिलेगा।

शुरूआत में प्रदेश के उन सात जिलों में ब्लाक स्तर पर कार्यकर्ता को ट्रेनिंग  दी जाएगी, जहां सबसे ज्यादा सोशल मीडिया का इस्तेमाल किया जा रहा है।

उन्हें बताया जाएगा कि किसी तरह के कमेंट देने हैं और कैसे प्रतिक्रिया करनी है। अग्रवाल का कहना है कि आजकल अधिकांश लोगों के पास एंड्रयड फोन हैं। लिहाजा कमेंट देना बहुत ही आसान है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इन सात जिलों के बाद अन्य जिलों में इसकी पहल की जाएगी। इन जिलों में अगले दो महीने में कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षित किया जाएगा। असल में भाजपा तेजी से सोशल मीडिया के जरिए अपनी बात जनता तक पहुंचा रही है।


लिहाजा कांग्रेस भी इसी के जरिए भाजपा को जवाब देना चाहती है। अग्रवाल का कहना है कि भले ही भाजपा पहले से सोशल मीडिया का इस्तेमाल कर रही है। लेकिन हम अपने कमेंट और प्रतिक्रिया मजबूती के साथ रखेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed