{"_id":"5ec657fa7ec364773603cacc","slug":"congress-state-president-ajay-kumar-lallu-send-to-jail","type":"story","status":"publish","title_hn":"कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू को स्थाई जेल भेजा गया, कोरोना जांच में निगेटिव आई रिपोर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू को स्थाई जेल भेजा गया, कोरोना जांच में निगेटिव आई रिपोर्ट
Thu, 21 May 2020 03:59 PM IST
ishwar ashish
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Thu, 21 May 2020 03:59 PM IST
विज्ञापन
कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू की कोरोना रिपोर्ट निगेटिव आने के बाद गुरुवार को उन्हें स्थाई जेल शिफ्ट कर दिया गया।
विज्ञापन
बता दें कि मंगलवार शाम को आगरा में गिरफ्तार किए गए कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष, उपाध्यक्ष प्रदीप माथुर व पूर्व एमएलसी विवेक बंसल को कोर्ट ने साढ़े चार बजे 20-20 हजार के निजी मुचलके पर 16 जुलाई तक के लिए अंतरिम जमानत पर रिहा कर दिया गया था लेकिन इसके तुरंत बाद लखनऊ पुलिस ने लल्लू को गिरफ्तार कर लिया। जिस पर यूपी के अलग-अलग जिलों में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जमकर हंगामा किया।
विज्ञापन
दरअसल, कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने प्रवासी श्रमिकों को उनके घरों तक पहुंचाने के लिए 1000 बसों का इंतजाम किया था। जिसकी सूची राज्य सरकार को सौंपी गई थी। इस सूची में अनियमितता पाई गई जिसके आधार पर अजय कुमार लल्लू के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया।
विज्ञापन