फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Congress state chief ajay rai speaks on India alliance.

UP Congress: कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष बोले, गठबंधन के साथ चुनाव लड़ने पर राष्ट्रीय नेतृत्व फैसला लेगा

Thu, 23 Nov 2023 09:05 PM IST
ishwar ashish संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या Published by: ishwar ashish Updated Thu, 23 Nov 2023 09:05 PM IST
सार

पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव से कांग्रेस पर की गई टिप्पणी पर बोले की गठबंधन विधानसभा नहीं लोकसभा चुनाव को लेकर किया गया है। प्रदेश में इंडिया के साथ या अकेले चुनाव लडऩे पर बोले कि यह राष्ट्रीय नेतृत्व तय करेगा। पार्टी तो सभी सीटों पर तैयारी कर रही है।

विज्ञापन
Congress state chief ajay rai speaks on India alliance.
कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय। - फोटो : amar ujala

विस्तार

कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने कहा कि मुख्यमंत्री ने घोषणा की थी कि किसानों को फ्री में बिजली मिलेगी। सवाल किया कि किसानों को फ्री में बिजली मिल रही है क्या? उन्होंने पत्रकारों से बातचीत के दौरान कहा कि प्रदेश में कानून का राज नहीं है। कौशांबी में जेल से छूटे व्यक्ति ने एक बेटी को टेंगारी से बोटी-बोटी काट दिया। इनके ही मंत्री कौशल किशोर के बेटे की पिस्टल से हत्या होती है। अब तक गिरफ्तारी नहीं हुई। किसी कांग्रेस कार्यकर्ता का मामला होता तो परिवार और रिश्तेदार तबाह हो जाते। जेल में डाल दिए जाते। घर पर बुलडोजर चल जाता। भाजपा में पार्टी, चेहरा और जाति देखकर काम होता है। सबसे बड़ा तो यह है कि यदि भाजपा का दुपट्टा ओढ़ा है तो आप बहुत सही आदमी हैं। न मफिया, न अपराधी हैं। आप फिट है। जहां पंजा का दुपट्टा दिखा। आप टारगेटेड हैं। ईडी आ जाएगी। अजय राय पूर्व प्रदेश अध्यक्ष व पूर्व सांसद डाॅ. निर्मल खत्री के विवाह की 50वीं वर्षगांठ के समारोह में आए थे।

विज्ञापन


एक सवाल पर कहा कि भगवान राम आस्था का केंद्र हैं। उनकी प्राण प्रतिष्ठा आस्था और श्रद्धा के बीच होनी चाहिए। इसे इवेंट नहीं होना चाहिए। इंवेट से सियासी प्रभाव को जनता समझ चुकी है। वह इसका जवाब देगी। विधानसभा चुनाव पर बोले कि पांच राज्यों का परिणाम पांच और शून्य है। पांचों में कांग्रेस होगी। भाजपा शून्य पर होगी। अलग-अलग राज्यों में गैस सिलिंडर के दाम को लेकर भाजपा को घेरा।
विज्ञापन


पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव से कांग्रेस पर की गई टिप्पणी पर बोले की गठबंधन विधानसभा नहीं लोकसभा चुनाव को लेकर किया गया है। प्रदेश में इंडिया के साथ या अकेले चुनाव लडऩे पर बोले कि यह राष्ट्रीय नेतृत्व तय करेगा। पार्टी तो सभी सीटों पर तैयारी कर रही है। तैयारी के बाद गठबंधन से कार्यकर्ताओं का मनोबल गिरने की बात स्वीकारी। कहा कि वह कार्यकर्ताओं के साथ हैं। किसी भी परिस्थिति में मनोबल नहीं गिरने देंगे। कार्यक्रम में एआईसीसी दयानंद शुक्ल, जिलाध्यक्ष अखिलेश यादव, पूर्व जिलाध्यक्ष राजेंद्र प्रताप सिंह, चेत नरायन सिंह, उग्रसेन मिश्र, वेद सिंह कमल, सुरेंद्र प्रताप, अनिल तिवारी सहित अन्य नेता व कार्यकर्ता थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


मुस्लिमों के साथ सिख, इसाई, जैन पर भी कांग्रेस का फोकस
कांग्रेस ने अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ में मुस्लिमों के साथ ही दूसरी जातियों को भी पर्याप्त संख्या में जोड़ने की रणनीति बनाई है। इसके तहत पार्टी सिख, इसाई, जैन सहित अन्य वर्ग पर भी फोकस बढ़ा दिया है। इन वर्ग के लोगों को सूची तैयार की जा रही है। इनसे संपर्क कर पार्टी की सदस्यता दिलाई जाएगी। इसी रणनीति के तहत शुक्रवार को किसान नेता हरजिंदर सिंह के साथ सिख समुदाय के तमाम लोग कांग्रेस की सदस्यता लेंगे।

वर्ष 2001 की जनगणना के अनुसार उत्तर प्रदेश की कुल आबादी में करीब 19.33 फीसदी अल्पसंख्यक हैं। इनकी वर्गवार आबादी देखी जाए तो 18.49 फीसदी मुस्लिम, 0.13 फीसदी ईसाई, 0.41 फीसदी सिख, 0.12 फीसदी जैन, 0.18 फीसदी बौद्ध हैं। कांग्रेस के रणनीतिकारों का मानना है कि अलग- अलग विधानसभा क्षेत्र में सिख, जैन, इसाई आदि अलग- अलग पार्टियों में हैं। इन्हें अपने पाले में करके सकारात्मक संदेश दिया जा सकता है। 


इसी रणनीति के तहत पार्टी ने इस वर्ग विशेष के लोगों के बीच पहुंच बनाने की रणनीति अपनाई है। उन्हें अहसास दिलाया जाएगा कि पार्टी उन्हें भी उतना ही तवज्जो दे रही है, जितना मुस्लिम व अन्य वर्ग को। अभियान के रूप में इसकी शुरुआत लखीमपुर खीरी से की जा रही है। यहां के किसान नेता हरजिंदर सिंह के नेतृत्व में करीब दो दर्जन से ज्यादा सिख समुदाय के लोग कांग्रेस की सदस्यता लेंगे। प्रदेश अध्यक्ष अजय राय का कहना है कि कांग्रेस का नाता हमेशा हर जाति व धर्म के लोगों से रहा है। इस परंपरा को निरंतर आगे बढाया जाएगा। जिलेवार सूची तैयार की जा रही है। हर अल्पसंख्यक वर्ग के परिवार से पार्टी के नेता संपर्क करेंगे और उन्हें घर वापसी कराएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed