फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   congress party declared candidates on rest three assembly seats in lucknow

कांग्रेस ने लखनऊ में विधानसभा की बची तीन सीटों पर भी घोषित किए प्रत्याशी

Tue, 01 Feb 2022 02:27 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 01 Feb 2022 02:27 AM IST
विज्ञापन
congress party declared candidates on rest three assembly seats in lucknow
लखनऊ। कांग्रेस ने शहर की बची तीन विधानसभा सीटों उत्तर, पश्चिम और पूर्व पर भी सोमवार को प्रत्याशी घोषित कर दिए। इसमें खास ये कि दावेदारों को टिकट तो मिला, लेकिन विधानसभा क्षेत्र बदल गया है। इससे उनकी अब तक की चुनाव की तैयारी बेकार चली गई। कांग्रेस ने पश्चिमी सीट से तैयारी कर रहे शहर कांग्रेस उत्तरी के अध्यक्ष को उत्तर विधानसभा से तो उत्तर से दावेदारी कर रहे पंकज तिवारी को पूर्व विधान सभा का टिकट दिया है। वहीं, पश्चिम विधानसभा सभा सीट पर महिला प्रत्याशी को उतारा गया है। इस तरह जिले की नौ विधानसभा सीटों में तीन पर महिला उम्मीदवार को मौका दिया गया है।
विज्ञापन

कांग्रेस ने जिले कीसभी नौ विधानसभा सीटों के लिए सबसे पहले पांच, फिर एक और अब तीन सीटों पर प्रत्याशी किए हैं। सोमवार को तीन सीटों पर घोषित प्रत्याशियों में उत्तर विधानसभा सीट पर शहर कांग्रेस उत्तरी के अध्यक्ष अजय श्रीवास्तव अज्जू को प्रत्याशी बनाया गया है। अज्जू पिछले छह माह से पश्चिम विधानसभा क्षेत्र में तैयारी कर रहे थे। इसलिए जब सोमवार को सूची आई तो सब चौंक गए। सीट बदलने जाने के पीछे यह कहा जा रहा है कि अज्जू पिछला विधानसभा चुनाव उत्तर विधानसभा से ही लड़े थे। उस समय वह बसपा से प्रत्याशी थे और उनको तब 30 हजार वोट मिले थे। इसे देखते हुए पार्टी ने उन्हें उत्तर में भेजा है।
विज्ञापन

मांग रहे थे उत्तर से, मिला पूर्व से
पूर्व विधानसभा सीट से कांग्रेस ने पंकज तिवारी को प्रत्याशी बनाया है जबकि वह उत्तर विधानसभा सीट से दावेदारी कर रहे थे। वहीं जो पूर्व विधानसभा सीट से पूर्व पार्षद और पूर्व शहर कांग्रेस अध्यक्ष मुकेश सिंह चौहान दावेदारी कर रहे थे उन्हें पार्टी ने टिकट नहीं दिया। मुकेश पूरी उम्मीद लगाए थे कि पार्टी उनको ही पूर्व से टिकट देगी। इसके चलते कई महीने से एक प्रत्याशी की तरह क्षेत्र में प्रचार और जनसंपर्क भी कर थे। पार्टी में प्रदेश प्रवक्ता पद की जिम्मेदारी निभा रहे पंकज तिवारी का यह पहला विधानसभा चुनाव होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

दूसरी मुस्लिम उम्मीदवार बनीं शहाना
कांग्रेस ने पश्चिम विधानसभा क्षेत्र से शहाना सिद्दीकी को उम्मीदवार बनाया है। शहाना पार्टी कोषाध्यक्ष रहे नईम सिद्दीकी की पत्नी हैं। शहाना से पहले कांग्रेस ने मध्य विधानसभा सीट से सदफ जरफ को प्रत्याशी बनाया है। ऐसे में लखनऊ में दो मुस्लिम उम्मीदवार पार्टी ने घोषित किए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed