फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   congress opponents will never succeed in their own motives says sonia gandhi in raebareli

कांग्रेस के विरोधी अपने मकसद में कभी कामयाब नहीं हो पाएंगे : सोनिया गांधी

Tue, 23 Apr 2019 09:44 PM IST
Amulya Rastogi न्यूज डेस्क, अमर उजाला रायबरेली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला रायबरेली Published by: Amulya Rastogi Updated Tue, 23 Apr 2019 09:44 PM IST
विज्ञापन
congress opponents will never succeed in their own motives says sonia gandhi in raebareli
Sonia Gandhi
पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी अपने संसदीय क्षेत्र के दूसरे दिन मंगलवार को पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं की नब्ज टटोली। उन्होंने जानने की कोशिश की कि उनके गढ़ में इस बार चुनावी माहौल क्या है और वोटरों का मूड़ क्या है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि पदाधिकारी और कार्यकर्ता चुनाव पर पूरी नजर रखें। विरोधी चाहे जितने प्रयास कर लें, वह अपने मकसद में कामयाब नहीं हो पाएंगे। रायबरेली से हमारा दिली रिश्ता है। इस बार आप सबको चुनाव लड़ना और जीत हासिल करनी है। इस पर कार्यकर्ताओं ने उन्हें भारी मतों से चुनाव जिताने का आह्वान किया।
विज्ञापन


सांसद सोनिया गांधी पांचवीं बार रायबरेली सीट से मैदान में हैं। सोमवार को सोनिया गांधी यहां पहुंची थीं। मंगलवार को भुएमऊ गेस्ट हाउस में पार्टी पदाधिकारियों और वरिष्ठ कार्यकर्ताओं से मिलीं और अब चुनाव की गई तैयारियों के बारे जानने की कोशिश की। 
विज्ञापन
विज्ञापन

किस बूथ में वोटरों क्या स्थिति है, पार्टी वहां पर कितनी मजबूत है, आदि की पूरी जानकारी ली। सोनिया ने कहा कि इस बार का चुनाव हर चुनाव से अलग है। इसलिए सबको चुनाव पर पूरी नजर रखनी है। विरोधी ऐसा कोई कार्य न कर सकें, जिससे पार्टी को नुकसान हो। 

इस बार आपकी जिम्मेदारी अधिक है। चुनाव की कमान आप को ही संभालनी है। कांग्रेस जिलाध्यक्ष वीके शुक्ला, अभय त्रिवेदी, पंकज तिवारी समेत अन्य कांग्रेसियों से मिलकर चुनाव को मजबूती से लड़ने का आह्वान किया।

आम जनता से भी मिली सोनिया

भुएमऊ गेस्ट हाउस में सोनिया गांधी आम जनता से भी मिलीं। उनके दुख-दर्द को जाना। अधिवक्ताओं, व्यापारियों ने सोनिया को समस्याएं बताई। किसी ने पार्किंग तो किसी ने जीएसटी से हो रहे नुकसान का मुद्दा उठाया। इस पर सोनिया गांधी ने कहा कि सरकार आने पर समस्याएं दूर की जाएंगी। 

माध्यमिक वित्तविहीन शिक्षक महासभा के प्रदेश अध्यक्ष संजीव वाजपेयी और एमएलसी उमेश द्विवेदी की अगुवाई में एक शिष्टमंडल सोनिया से मिला। शिष्टमंडल ने वित्तविहीन समेत देश के समस्त शिक्षकों की समस्याओं को सोनिया के सामने रखा।

इस पर सोनिया ने कहा कि सरकार आने पर समस्याएं दूर होगी। इस मौके पर प्रमोद त्रिपाठी, वीके शुक्ला, कामेश्वर मिश्र, अंजू सिंह, योगिता सिंह, कुसुम मौर्य, विनय सिंह, अजीत शर्मा मौजूद रहे।

पीड़ित परिवारों के घर पहुंचीं सोनिया 

भुएमऊ गेस्ट हाउस से निकलने के बाद सांसद सोनिया गांधी ने पीड़ित परिवारों के घरों पर पहुंचकर शोक संवेदना व्यक्त की। डीह ब्लॉक क्षेत्र के टेकारी दांदू के पूर्व प्रधान संतलाल मौर्य के घर पहुंचीं। तीन दिन पहले संतलाल का निधन हो गया था। 

सोनिया पूर्व प्रधान की पत्नी राम कुमारी, बेटा मनोज कुमार सरोज समेत अन्य परिवारीजनों से मिलीं और निधन पर दुख जताया। उधर, राही ब्लॉक क्षेत्र के खागीपुर सड़वा गांव के पूर्व जिला उपाध्यक्ष हीरालाल यादव के घर पहुंचीं। अभी हाल में ही हीरालाल यादव का निधन हो गया था। सोनिया ने उनके परिवार के सदस्यों से मिलकर गहरा दुख व्यक्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed