{"_id":"61c984a8e67bd23ae214f9a8","slug":"congress-marathon-will-be-conducted-in-ekana-stadium-in-lucknow-tomorrow","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी: कांग्रेस की 'लड़की हूं लड़ सकती हूं' मैराथन को मिली अनुमति, कल इकाना स्टेडियम में होगा आयोजन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: कांग्रेस की 'लड़की हूं लड़ सकती हूं' मैराथन को मिली अनुमति, कल इकाना स्टेडियम में होगा आयोजन
Mon, 27 Dec 2021 02:47 PM IST
ishwar ashish
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Mon, 27 Dec 2021 02:47 PM IST
सार
कांग्रेस पार्टी की लड़की हूं लड़ सकती हूं मैराथन को प्रशासन से अनुमति मिल गई है। इसका आयोजन मंगलवार को इकाना स्टेडियम में किया जाएगा।
विज्ञापन
कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा।
- फोटो : twitter/priyankagandhi
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कांग्रेस की महिला मैराथन को पुलिस प्रशासन ने अब 28 दिसंबर को इकाना स्टेडियम में कराने को अनुमति दी है। इससे पहले कोविड और धारा 144 का हवाला देकर 26 दिसंबर को होने वाली मैराथन को निरस्त कर दिया था।
विज्ञापन
इसकी जानकारी होने पर शहर कांग्रेस अध्यक्ष अजय श्रीवास्तव अज्जू के साथ कांग्रेसियों ने शनिवार रात पुलिस कमिश्नर के सप्रू मार्ग स्थित कैंप कार्यालय पर पहुंच गए और प्रदर्शन शुरू कर दिया। इसको लेकर पुलिस से धक्का मुक्की भी हुई।
विज्ञापन
मध्य जोन महिला कांग्रेस अध्यक्ष ममता चौधरी को हाथ में चोट भी आई। समझाने पर कांग्रेसी नहीं माने तो पुलिस ने उनको गिरफ्तार कर लिया। हालांकि रविवार को उन्हें भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी इकाना स्टेडियम में 28 दिसंबर को मैराथन कराने की अनुमति प्रदान कर दी गई।
विज्ञापन