फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   congress looks active after election date announce.

यूपी: चुनाव घोषणा के साथ ही बदल गया कांग्रेसी खेमे का माहौल

Sat, 07 Jan 2017 02:24 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ Updated Sat, 07 Jan 2017 02:24 AM IST
विज्ञापन
congress looks active after election date announce.
निर्मल खत्री व प्रदेश अध्यक्ष राजबब्बर - फोटो : amar ujala

सुस्त पड़ी कांग्रेस में चुनाव घोषणा के साथ ही तैयारियों में तेजी आ गई है। प्रत्याशियों के टिकटों को फाइनल करने के लिए स्टेट इलेक्शन कमेटी की मैराथन मीटिंग दूसरे दिन भी चली।

विज्ञापन


शुक्रवार को तीसरे चरण के प्रत्याशियों के नामों पर विचार किया गया। तीसरे चरण में 69 विधानसभा सीटों पर मतदान होना है।

गुरुवार रात 12 बजे तक चली मीटिंग के बाद शुक्रवार को फिर सुबह 10 बजे से मीटिंग शुरू हो गई। इसमें तीसरे चरण में आने वाली विधानसभाओं के प्रत्याशियों के चयन पर चर्चा हुई और हर विधानसभा सीट के लिए एक से चार नामों के पैनल को हरी झंडी दी गई है। अब इन नामों को सेंट्रल स्क्रीनिंग कमेटी के पास भेजा जाएगा।
विज्ञापन


बैठक में प्रदेश अध्यक्ष राजबब्बर, डॉ. निर्मल खत्री, प्रमोद तिवारी, डॉ. संजय सिंह, प्रदीप माथुर, पीएल पुनिया, जितिन प्रसाद, प्रदीप जैन आदित्य, अन्नू टंडन, चौधरी ब्रिजेंद्र सिंह, भगवती प्रसाद चौधरी, प्रतिमा सिंह और डॉ. प्रमोद पांडेय शामिल हुए।

विज्ञापन
विज्ञापन

राजबब्बर बोले, गठबंधन के बारे में मुझे नहीं जानकारी

congress looks active after election date announce.

प्रदेश अध्यक्ष राजबब्बर ने कहा कि उन्हें किसी भी पार्टी के साथ गठबंधन की कोई जानकारी नहीं है। पार्टी सभी 403 विधानसभा सीटों पर चुनाव लड़ने की तैयारियों में जुटी है। अगले 10 दिनों में उम्मीदवारों की सूची घोषित हो जाएगी। उन्होंने बताया कि तीन चरणों के चुनाव के लिए प्रत्याशियों के नामों पर विचार हो गया है।

केंद्रीय नेतृत्व तय करेगा गठबंधन : प्रदीप माथुर
कांग्रेस विधानमंडल दल के नेता प्रदीप माथुर कहते हैं कि गठबंधन पर कोई भी फैसला केंद्रीय नेतृत्व ही लेगा। गठबंधन के बारे में कोई जानकारी नहीं है। हम सभी सीटों पर चुनाव लड़ने की तैयारी कर रहे हैं। स्टेट इलेक्शन कमेटी की मीटिंग में भी सभी सीटों पर प्रत्याशी तय किए जा रहे हैं।

अब कल होगी अगले चरण की बैठक
स्टेट इलेक्शन कमेटी ने तीन चरणों के चुनाव में 209 सीटों पर पैनल तय कर दिए हैं। अब बचे चार चरणों की सीटों के लिए आठ जनवरी को बैठक होगी। इसमें 194 विधानसभा सीटों के लिए प्रत्याशियों के नामों पर चर्चा होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed