फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Congress List: Silence again on Amethi-Rae Bareli, Congress high command made a special strategy on these seat

कांग्रेस लिस्ट: अमेठी-रायबरेली पर फिर खामोशी, इन सीटों पर कांग्रेस हाईकमान ने बना रखी है खास रणनीति?

Thu, 04 Apr 2024 07:03 AM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: रोहित मिश्र Updated Thu, 04 Apr 2024 07:03 AM IST
सार

Congress List: कांग्रेस की यूपी के प्रत्याशियों को लेकर एक और सूची बुधवार शाम को जारी हुई। इस सूची में भी रायबरेली और अमेठी का नाम नहीं है। 

विज्ञापन
Congress List: Silence again on Amethi-Rae Bareli, Congress high command made a special strategy on these seat
इन सीटों पर राहुल और प्रियंका का नाम चल रहा है। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कांग्रेस अभी तक अमेठी और रायबरेली में उम्मीदवार नहीं उतार पाई है। इन दोनों सीटों पर गांधी परिवार लड़ेगा या नहीं, इस पर संशय है। बुधवार को पार्टी ने यूपी को लेकर प्रत्याशियों की नई सूची जारी की लेकिन इस सूची में अमेठी और रायबरेली का नाम नहीं है। यह पहला मौका है जब कांग्रेस के गढ़ की सीटों में अब तक प्रत्याशियों का एलान नहीं किया गया है। इधर पार्टी के नेताओं का कहना है कि अभी उम्मीद खत्म नहीं हुई है। रायबरेली से प्रियंका गांधी के चुनाव लड़ाने के लिए तैयारी भी शुरू कर दी गई है। अमेठी और रायबरेली के स्थानीय नेताओं को भरोसा है कि वे गांधी परिवार को चुनाव लड़ने के लिए मना लेंगे। वे लगातार कांग्रेस शीर्ष नेतृत्व को पत्र भेज रहे हैं। प्रतिनिधि मंडल भी दिल्ली जाकर मिल रहा है। 

विज्ञापन


उम्मीद है कि इन दोनों सीटों पर नामांकन के अंतिम दिन प्रत्याशी की घोषणा की जाएगी। पार्टी नेताओं का कहना है कि प्रियंका के नहीं आने पर भी रायबरेली सीट पर पूरी दमदारी से चुनाव लड़ा जाएगा। यह सीट किसी भी कीमत पर दूसरे के खाते में नहीं जाने दी जाएगी। हालांकि इन दोनों सीटों पर पार्टी से जुड़ी दो महिला वरिष्ठ नेता भी चुनाव लड़ने की तैयारी शुरू कर दी हैं। इसमें एक राष्ट्रीय राजनीति में सक्रिय हैं तो दूसरी प्रदेश में पार्टी के महत्वपूर्ण पदों पर रही हैं।
विज्ञापन


शीघ्र ही अमेठी से प्रत्याशी के नाम की घोषणा होगी: अंकित
युवा कांग्रेस कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष अंकित तिवारी ने कहा कि भाजपा सरकार में बेरोजगारी, महंगाई, तानाशाही चरम पर है। इसके खिलाफ युवा मतदाताओं के बीच में जाकर उनसे संवाद कर रहे हैं। कहा कि शीघ्र ही अमेठी जिले से लोकसभा प्रत्याशी के नाम की घोषणा होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिला मुख्यालय स्थित कांग्रेस के केंद्रीय कार्यालय में मध्य जोन के कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष दोपहर एक बजे पहुंचे। इस मौके पर मौके पर उन्होंने राहुल गांधी का घोषणा पत्र पढ़कर सुनाया। जिलाध्यक्ष शुभम सिंह ने बताया कि बड़ी संख्या में भाजपा, सपा व बसपा के कार्यकर्ता कांग्रेस में शामिल हुए हैं। इसमें संग्रामपुर के भाजपा युवा मोर्चा के मंडल अध्यक्ष रोहित दुबे, सपा युवा वाहिनी के जिला कार्यकारिणी सदस्य अनूप यादव सहित विष्णु पांडे, सनी मिश्रा, लाहौरी मिश्रा, पंडित दुर्गेश तिवारी ने अमेठी यूथ कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की।


प्रदेश उपाध्यक्ष निवेदिता सिंह ने प्रेस वार्ता में कहा कि उनकी फोटो व मोबाइल नंबर को अनावश्यक विवाद का रूप देकर वायरल किया गया था। संगठन में सामान्य मतभेद होते रहते हैं। इस मौके पर प्रदेश महासचिव योगेंद्र मिश्रा, प्रदेश सचिव एवं विधानसभा प्रभारी हिमांशु दूबे, प्रदेश उपाध्यक्ष ललित मिश्र, शिवानंद मिश्र, दुर्गेश प्रताप सिंह, अमान, बृजेंद्र सिंह लोहा, विकास बारी, जिला प्रवक्ता दिवस प्रताप सिंह मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed