फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Congress leaders arrested for protest on women security in Lucknow.

महिला उत्पीड़न के विरोध में परिवर्तन चौक पहुचीं शायर मुनव्वर राना की बेटी उरुषा सहित तमाम कांग्रेसी गिरफ्तार

Thu, 05 Nov 2020 04:21 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Thu, 05 Nov 2020 04:21 PM IST
विज्ञापन
Congress leaders arrested for protest on women security in Lucknow.
- फोटो : amar ujala
महिला उत्पीड़न व किसान बिल के विरोध में मार्च निकालने परिवर्तन चौक पहुचे कांग्रेस कार्यकर्ताओं को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार होने वालों में हाल ही में पार्टी में शामिल हुई शायर मुनव्वर राना की छोटी बेटी उरुषा राना भी शामिल थी। इस दौरान पुलिस और कार्यकर्ताओं के बीच नोकझोक भी हुई।
विज्ञापन


 प्रदेश में बढ़ रहे महिलाओं के खिलाफ अपराधों व उत्पीड़न और किसान बिल के विरोध में कांग्रेस ने गुरुवार को परिवर्तन चौक से हजरतगंज स्थित जीपीओ तक मार्च निकालने का एलान किया था। मार्च में शामिल होने के लिए कांग्रेस कार्यकर्ता बड़ी संख्या में परिवर्तन चौक पर एकत्र होना शुरू हुए। परिवर्तन चौक पर पहले से ही पुलिस ने घेराबंदी कर रखी थी।
विज्ञापन


प्रदर्शन में महानगर कांग्रेस अध्यक्ष मुकेश सिंह चौहान, जिला कांग्रेस के अध्यक्ष वेद प्रकाश त्रिपाठी समेत दर्जनों कार्यकर्ता शामिल होने पहुंचे। पुलिस ने सभी को गिरफ्तार कर लिया। उसी बीच महिला कार्यकर्ता भी वहां पहुचीं जिन्हें पुलिस ने रोक लिया। महिला पुलिस कर्मियों के द्वारा जबरन उन्हें गाड़ी में बैठाया जाने लगा। इस पर पुलिस और महिला कार्यकर्ताओं के बीच नोकझोक होने लगी। पुलिस ने महिला कार्यकर्ताओं को जबरन गाड़ी में बैठा कर वहां से हटाया। करीब 15 दिन पहले कांग्रेस पार्टी में शामिल हुई, मशहूर शायर मुनव्वर राना की बेटी उतर प्रदेश महिला कांग्रेस (मध्य जोन) की प्रदेश उपाध्यक्ष उरुषा राना को भी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed