फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Congress leader Aradhna Mishra house arrest in Lucknow.

पेगासस जासूसी कांड: कांग्रेस नेता आराधना मिश्रा को किया गया नजरबंद, प्रदर्शन करने की थी योजना

Thu, 22 Jul 2021 11:30 AM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Thu, 22 Jul 2021 11:30 AM IST
सार

पेगासस जासूसी कांड में केंद्र की सरकार के खिलाफ प्रदर्शन की योजना बना रही कांग्रेस नेता आराधना मिश्रा ने कहा कि  विपक्षी नेताओं, पत्रकारों व सांविधानिक पदों पर बैठे लोगों का फोन टैप करवाना मौलिक अधिकारों का हनन है। गृहमंत्री व प्रधानमंत्री जी को जिम्मेदारी लेनी होगी।

विज्ञापन
Congress leader Aradhna Mishra house arrest in Lucknow.
घर में नजरबंद आराधना मिश्रा। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पेगासस जासूसी कांड में केंद्र की सरकार के खिलाफ प्रदर्शन की योजना बना रही कांग्रेस नेता आराधना मिश्रा को लखनऊ में नजरबंद कर दिया गया। वह कार्यकर्ताओं के साथ परिवर्तन चौक से राजभवन तक शांतिपूर्ण प्रदर्शन की योजना बना रही थीं।

विज्ञापन


उन्होंने बयान जारी कर कहा कि विपक्षी नेताओं, पत्रकारों व सांविधानिक पदों पर बैठे लोगों का फोन टैप करवाना मौलिक अधिकारों का हनन है।

आज इसके विरोध में कांग्रेस पार्टी के तय कार्यक्रम के अनुसार परिवर्तन चौक से राजभवन तक शांतिपूर्ण प्रदर्शन था व राज्यपाल को ज्ञापन दिया जाना था, परन्तु मुझे हाउस अरेस्ट कर लिया गया।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि सुरक्षा और मौलिक अधिकारों से किए गए खिलवाड़ के खिलाफ देश के गृहमंत्री व प्रधानमंत्री जी को ज़िम्मेदारी लेनी होगी। बता दें कि केंद्र की मोदी सरकार ने आरोपों से इनकार करते हुए कहा कि किसी भी तरह की जासूसी नहीं की गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed