{"_id":"60f909638ebc3e73542fc3f3","slug":"congress-leader-aradhna-mishra-house-arrest-in-lucknow","type":"story","status":"publish","title_hn":"पेगासस जासूसी कांड: कांग्रेस नेता आराधना मिश्रा को किया गया नजरबंद, प्रदर्शन करने की थी योजना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पेगासस जासूसी कांड: कांग्रेस नेता आराधना मिश्रा को किया गया नजरबंद, प्रदर्शन करने की थी योजना
Thu, 22 Jul 2021 11:30 AM IST
ishwar ashish
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Thu, 22 Jul 2021 11:30 AM IST
सार
पेगासस जासूसी कांड में केंद्र की सरकार के खिलाफ प्रदर्शन की योजना बना रही कांग्रेस नेता आराधना मिश्रा ने कहा कि विपक्षी नेताओं, पत्रकारों व सांविधानिक पदों पर बैठे लोगों का फोन टैप करवाना मौलिक अधिकारों का हनन है। गृहमंत्री व प्रधानमंत्री जी को जिम्मेदारी लेनी होगी।
विज्ञापन
घर में नजरबंद आराधना मिश्रा।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
पेगासस जासूसी कांड में केंद्र की सरकार के खिलाफ प्रदर्शन की योजना बना रही कांग्रेस नेता आराधना मिश्रा को लखनऊ में नजरबंद कर दिया गया। वह कार्यकर्ताओं के साथ परिवर्तन चौक से राजभवन तक शांतिपूर्ण प्रदर्शन की योजना बना रही थीं।
विज्ञापन
उन्होंने बयान जारी कर कहा कि विपक्षी नेताओं, पत्रकारों व सांविधानिक पदों पर बैठे लोगों का फोन टैप करवाना मौलिक अधिकारों का हनन है।
आज इसके विरोध में कांग्रेस पार्टी के तय कार्यक्रम के अनुसार परिवर्तन चौक से राजभवन तक शांतिपूर्ण प्रदर्शन था व राज्यपाल को ज्ञापन दिया जाना था, परन्तु मुझे हाउस अरेस्ट कर लिया गया।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि सुरक्षा और मौलिक अधिकारों से किए गए खिलवाड़ के खिलाफ देश के गृहमंत्री व प्रधानमंत्री जी को ज़िम्मेदारी लेनी होगी। बता दें कि केंद्र की मोदी सरकार ने आरोपों से इनकार करते हुए कहा कि किसी भी तरह की जासूसी नहीं की गई है।
विज्ञापन