फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   congress launched project shakti app to connect women

इस एप्प के जरिए महिलाओं की बात पहुंचेगी सीधे राहुल गांधी के पास

Fri, 29 Jun 2018 10:58 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Updated Fri, 29 Jun 2018 10:58 PM IST
विज्ञापन
congress launched project shakti app to connect women
एप्प लांच करते राज बब्बर

कांग्रेस अब लोकसभा चुनाव के मद्देनजर महिला कार्यकर्ताओं से सीधे फीडबैक लेगी। इसमें न सिर्फ पार्टी को मजबूत करने के लिए सुझाव मांगे जाएंगे, बल्कि कैंडिडेट्स तय करने से पहले दावेदारों के बारे में उनकी राय भी पूछी जाएगी।

विज्ञापन


इस अभियान को सफल बनाने के लिए शुक्रवार महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव अनुपमा रावत और पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष राजबब्बर ने ‘प्रोजेक्ट शक्ति’ टोल फ्री नंबर 7996479964 लॉन्च किया।
विज्ञापन


इस अवसर पर राजबब्बर ने कहा कि टोल फ्री नंबर के जरिए महिलाओं को एक ताकत दी है। उन्होंने कहा कि इस टोल फ्री नंबर पर आए सुझावों के आधार पर कांग्रेस पार्टी में निर्णय लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


‘प्रोजेक्ट शक्ति’ के जरिए महिलाएं सीधे पार्टी अध्यक्ष राहुल गांधी तक अपनी पीढ़ा और सुझाव पहुंचा सकेंगी। अखिल भारतीय महिला कांग्रेस की महासचिव और यूपी प्रभारी अनुपमा रावत ने कहा कि ‘प्रोजेक्ट शक्ति’ का उद्देश्य जमीनी स्तर की महिला कांग्रेस कार्यकर्ताओं के विचार एवं सुझाव जानना है।


टोल फ्री नंबर पर अपना वोटर आईडी व्हाट्स एप मैसेज के जरिए भेजकर लिंक किया जा सकता है। यह नंबर विशेष रूप से महिला कांग्रेस के लिए लॉन्च किया गया है। इस अवसर पर कांग्रेस के सभी प्रमुख नेता मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed